Recipe by Jyoti JhaCourse: SidesCuisine: IndianDifficulty: Easy
Cook Mode
Keep the screen of your device ON
Servings
6
servings
Prep time
10
minutes
Cooking time
10
minutes
Total time
20
minutes
वैसे तो सभी दाल में पकोड़े अच्छे बनते हैं, लेकिन मसूर दाल का एक अपना अलग ही स्वाद है | अगर आप अभी तक मसूर दाल के पकोड़े नहीं बनाए हैं, तो एक बार आप जरूर इसे ट्राई करें | मुझे उम्मीद है अगर आप एक बार ये पकोड़े बनाकर खाएंगे तो आपको बार – बार इसी दाल के पकोड़े खाने का मन करेगा | क्योंकि यह बहुत ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी होता है इसे बनाने में सिर्फ घर की सामग्री की जरूरत पड़ती है | तो चलिए पहले मैं आपको इसमें क्या क्या सामग्री डालना है वो बताती हूँ | उसके बाद मैं आपको बताऊंगी बनाने की विधि जो की बहुत आसान है |
Ingredients(सामग्री)
मसूर दाल – 2 कप
प्याज – 4 ( बारीक कटा हुआ)
नमक – 1 (स्वादानुसार)
जीरा – ½
अजवाइन – ½
कलौंजी – ¼
हरी मिर्च – 2 बारीक़ कटा हुआ (कम ज्यादा अपने हिसाब से)
अमचूर – ⅕
चाट मसाला – ⅓
Directions(बनाने की विधि)
सबसे पहले मसूर की दाल को धोकर उसे 6 से 7 घंटे के लिए फूलने के लिए छोड़ देंगे | वैसे तो यह डाल 2 घंटे में भी फूल जाएगा | लेकिन अगर आपके पास काफी टाइम है तो इसे 6 से 7 घंटे तक फूलने के लिए छोड़ दें | या आप सुबह बनाना चाहते हैं तो रात भर भीको का फिर सुबह में बनाएं |
जब डाल पूरी तरीके से फूल जाएगा तब हम इसे मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लेंगे |
अब तेल को छोड़कर सभी चीजों को बारीक कटे हुए प्याज में डाल देंगे |
एक भारी तली वाली कढ़ाई में तेल गर्म कर लेंगे और उसमें दाल के छोटे-छोटे पकोड़े बनाकर गर्म तेल में आराम से डाल देंगे|
अब पकड़ो को धीमी आंच करके सुनहरा होने तक तल लेंगे, बीच-बीच में पकौड़े को अलट – पलट करते हुए|
इसे धीमी आंच पर ही पकाना है क्योंकि अगर आप इसे तेज़ आंच पर पकाते हैं तो यह ऊपर से लाल और अंदर से कच्चा रह जाएगा | जो खाने में बिल्कुल भी स्वादिष्ट नहीं लगेगा | अगर आपको इसे क्रिस्पी बनाना है, तो आप इसे थोड़ा पेशेंस के साथ धीमी आंच पर ही पकाएं |
जब पकोड़े सुनहरे रंग के हो जाएंगे तब इसे किसी प्लेट में निकाल कर गरमा – गरम पकोड़े को हरि चटनी या फिर टमाटर के सॉस के साथ सर्व कर लेंगे |
Notes
अगर आपके पास अमचूर – चाट मसाला नहीं है तो आप इसे स्किप कर सकते हैं | चाट मसाला – अमचूर पाउडर डालने से यह बहुत हल्का सा खट्टा हो जाता है जो मुझे बहुत पसंद है लेकिन यदि आपको खट्टा पसंद नहीं है तो आप अमचूर पाउडर ना डालें |
यदि आप बच्चों के लिए बना रहे हैं तो आप इसमें हरी मिर्च के बिना बनाएं |
मैं हर एक दिन कुछ नया सीखना और मौका मिलने पर उसे सीखाना पसंद करती हूँ| कुकिंग मुझे बहोत पसंद है और मैं इसे एन्जॉय करती हूँ| उम्मीद करती हूँ मेरी रेसिपी आपको पसंद आएगी| धन्यवाद!
An avid learner who learns something or the other every day and loves to share what learned with others around. Thanks.
आजकल कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी प्रॉब्लम हो गई है जो हर किसी को हो रहा है, कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी बीमारी है अगर एक बार हो जाता है तो वह इतना इतनी आसानी से ठीक भी नहीं किया जा सकता है | लेकिन आज मैं कोलेस्ट्रॉल ठीक करने के लिए कुछ ऐसी […]
हाल ही की टिप्पणियाँ