वैसे तो मसूर दाल को कई तरीके से लोग बनाते हैं, मसाले डालकर | लेकिन आज जो मैं आप लोगों को बताऊंगी दाल बनाना यह बहुत ही सिंपल और इज़ी है | इस तरीके से आप दाल कभी भी बना कर खा सकते हैं |
अगर आपके पास टाइम कम है, और आप जल्दी-जल्दी में हैं, फिर भी आप इस तरीके से दाल को फटाफट से बना कर खा सकते हैं |
दाल में बहुत ही प्रोटीन पाया जाता है| मसूर दाल में भी और दालों की तरह बहुत ही प्रोटीन पाए जाता है |
जो शाकाहारी लोग हैं उनके लिए तो दाल बहुत ही जरूरी है, उनको तो रोज दाल खाना चाहिए | क्योंकि स्वास्थ्य के लिए भी दाल खाना बहुत ही जरूरी है |
यह दाल आपको कहीं भी किसी भी मार्केट में आसानी से मिल जाएगा |
मसूर की दाल का उपयोग आप पलाऊ, पराठे या फिर सूप बनाने में भी कर सकते हैं |
मुझे तो यह दाल बहुत ही पसंद है | मैं तो इस दाल को रोजाना सिर्फ जीर के तड़का मैं भी बनाना पसंद करती हूं |
लेकिन अगर आप चाहें तो इसे प्याज का तड़का या मसाले डाल कर भी बना सकते हैं | तो आप भी बनाए यह स्वादिष्ट साबुत मसूर की दाल |
हाल ही की टिप्पणियाँ