दोस्तों आज मैं आपको सिंगापुरी चिकन राइस फ्राइड की रेसिपी बताने वाली हूँ | ये बोनलेस चिकेन से बनता है, अगर आप चिकन खाने के शौकीन है तो यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी |
घर में बच्चों या कोई भी बुजुर्ग हो जो चिकन खाता है उसको यह रेसिपी एक बार बनाकर जरूर खिलाएं उनको बहुत पसंद आएगा |
चिकन फ्राइड राइस की खासियत यह है कि यह रेसिपी भूख लगने पर झटपट बन कर तैयार हो जाता है| तो आइए जानते हैं इसे कैसे बनाना है एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल में |
Recipe by Jyoti JhaCourse: MainCuisine: IndianDifficulty: Easy
Cook Mode
Keep the screen of your device ON
Servings
4
servings
Prep time
10
minutes
Cooking time
20
minutes
Total time
30
minutes
आज तक आपने बहुत सारे फ्राइड राइस बनाकर खाए होंगे, अलग-अलग तरह के लेकिन अगर आपने आज तक घर पे चिकन फ्राइड राइस नहीं बनाकर खाया है तो एक बार सिंगापुरी चिकन फ्राइड राइस मेरे तरीके से जरूर ट्राई कीजिए, आपको बहुत पसंद आएगा |
Ingredients(सामग्री)
वेजिटेबल ऑयल – 3 बड़े चम्मच
कटा हुआ प्याज – ¾ कप
शिमला मिर्च – ¾ कप
चिकन कटा हुआ – 2 कप
अंडा – 4
चावल बासमती – 4 कप
सोया सॉस – ⅓ कप
चिल्ली गार्लिक सॉस – 3 चम्मच
हरी बीन्स – 1 कप
Directions(बनाने की विधि)
चिकन फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल को गर्म करेंगे |
अब इसमें अंडा डालते हुए धीरे-धीरे चलाते हुए 1 से 2 मिनट तक स्क्रैम्बल होने तक पकाएंगे |
इसके बाद दोबारा पैन में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर तेल को गर्म करेंगे |
फिर इसमें प्याज, शिमला मिर्च और हरी बीन्स डालकर तीनों चीजों को चार से 5 मिनट तक पकाएंगे |
इसके बाद इसमें चिकन डालकर इसे भी अच्छी तरीके से भूनेंगे चिकन भुनने के बाद ही इसमें चावल डालेंगे |
अब इसमें सोया सॉस चिल्ली गार्लिक सॉस डालकर 3 से 4 मिनट तक सभी चीजों को मिलाकर अच्छे से पकाएंगे |
इसके बाद इसमें भुने हुए अंडे डाल देंगे, सारी चीजों को एक साथ फिर से मिला देंगे |
1 से 2 मिनट बाद गैस ऑफ कर देंगे |
तो हमारा स्वादिष्ट सिंगापुरी चिकन फ्राइड राइस बनकर तैयार है सर्व करने के लिए अब इसे धनिया पत्ता से गार्निश कर के सर्व कर लेंगे |
मैं हर एक दिन कुछ नया सीखना और मौका मिलने पर उसे सीखाना पसंद करती हूँ| कुकिंग मुझे बहोत पसंद है और मैं इसे एन्जॉय करती हूँ| उम्मीद करती हूँ मेरी रेसिपी आपको पसंद आएगी| धन्यवाद!
An avid learner who learns something or the other every day and loves to share what learned with others around. Thanks.
साबुत चना साबुत चना में विटामिन फाइबर होता है जो दिल की सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता| फल और सब्जी फल और सब्जी सभी पोषक तत्व से भरपूर होता है, इतना ही नहीं इनको खनिज, विटामिन और फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है जो […]
हाल ही की टिप्पणियाँ