अगर आप अलग तरीके के पराठे का स्वाद लेना चाहते हैं तो आप सत्तू के पराठे बनाकर ट्राई कर सकते हैं क्योंकि इसका टेस्ट बाकी पराठा से बिल्कुल अलग होता है |
इसे बनाना बहुत आसान है लेकिन कई लोग जब सत्तू के पराठे बनाते हैं तो उनको एक बेसिक सा प्रॉब्लम होता है पराठा बीच से फट जाता है क्योंकि इसका मिक्सचर सूखा होता है |
लेकिन अब आपो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है आज मैं आपको उन्हीं बारिकियों को बताऊंगी जिसकी वजह से आपके पराठे कभी भी नहीं फटेंगे |
बस इसके लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी पड़ेगी जो मैं आपको इस पोस्ट में आगे बताउंगी आप उनको फॉलो करके निश्चिन्त होकर बनाइये पराठे एकदम फुले – फुले सॉफ्ट बनेंगे |
इस पराठे को आप किसी भी चटनी या फिर दही के साथ सर्व कर सकते हैं |
