अभी आम के मौसम में रसीले आम मार्केट में खूब मिलता है, तो क्यों ना हम घर बैठे आम की बर्फी बनाएं |
वैसे तो आम के कई सारे डिश बनते हैं जैसे लस्सी, शेक ऐसे कई सारे डिश हैं|
लेकिन आज मैं आप लोगों को बहुत ही स्पेशल तरीके से आम की बर्फी बनाने का तरीका बताने वाली हूं |वह भी बिना मावा और चाशनी से फिर भी यह बहुत ही टेस्टी बनेगा |
इसे बनाने में आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी क्योंकि इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट का टाइम लगा है |
तो आप भी इसे अपने यहां एक बार बनाइए खाइए अपने दोस्तों को भी खिलाइए और फिर अपना अनुभव मेरे साथ शेयर करिए |
Recipe by Jyoti JhaCourse: DessertCuisine: IndianDifficulty: Easy
Cook Mode
Keep the screen of your device ON
Servings
8
servings
Prep time
5
minutes
Cooking time
10
minutes
Total time
15
minutes
क्या आप जानना चाहते हैं कि आम बर्फी कैसे बनाए जाते है ? और यह इतनी स्वादिष्ट क्यों बनता है? उसमें क्या-क्या सामग्री ढलता है ? अगर हां तो आप इस पोस्ट को पूरा ध्यान से पढ़िए इस पोस्ट में आपको सारे जवाब मिल जाएंगे बस आप इस टिप्स को फॉलो कीजिए |
Ingredients(सामग्री)
आम का पल्प (गुदा) – 2 बड़े पक्के हुए आम
चीनी – 250 ग्राम
दूध – 2 कप (फूल क्रीम)
काजू – 3 गार्निश के लिए (कद्दूकस किया हुआ)
नारियल बुरादा (पाउडर) – 1 कप
पीला कलर – 1 चुटकी
घी – 2 चम्मच
Directions(बनाने की विधि)
सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर उसे उबाल लेंगे, उसके बाद उसमें नारियल पाउडर (बुरादा) डालकर उसे मिलाएंगे |
जब नारियल पाउडर दूध को सोंक कर लेगा तब हम इसमें आम का पल्प (ग्रैंड किया हुआ) डालकर चम्मच से चलाते रहेंगे तेज़ आंच पर |
अब इसे सुखाना है तो जब यह सूख जाएगा तब हम इसमें घी डालेंगे दो चम्मच के करीब और इसे घी के साथ अच्छे से मिला देंगे | इसी टाइम पर हम इसमें कलर भी हल्का सा डाल देंगे जिससे देखने में सुंदर लगेगा |
अब इसे तब तक पकाना है जब तक साइड से यह कड़ाही न छोड़ने लगे, या फिर घी ऊपर हल्का – हल्का ना दिखने लगे |
अगर आपको इसे सुखाने में ज्यादा टाइम लगता है, और अगर आपके पास टाइम कम है तो आप दूध की क्वांटिटी कम कर सकते हैं | क्योकि इसे सुखाने में तकरीबन 5 मिनट के आस-पास लग जाएगा |
अब एक गहरा ट्रे या थाली ले लेंगे और उसमें अच्छे से ब्रश से घी लगा देंगे चारों तरफ से जिससे बर्फी सर्व करते वक्त आसानी होगी |
फिर गरमा गरम आम बर्फी इस ट्रे में डाल देंगे, इसे आप अपने हिसाब से फैलाएं जितना आपको मोटा पतला रखना हो (अगर आपको मोटा बर्फी चाहिए तो कम फैलाएं अगर पतला चाहिए तो इसे ज्यादा फैलाएं) फिर से 4 से 5 घंटे के लिए ठंडा होने देंगे|
उसके बाद इसे चाकू से छोटे-छोटे पीसेज़ में बर्फी की तरह काट लेंगे अब इसके ऊपर काजू का बुरादा डालकर सर्व करें |
Notes
आप चाहे तो घी लगाते वक्त बहुत सारे अपने पसंद के ड्राई फ्रूट्स भी नीचे डाल सकते हैं|
आप चाहे तो इस में इलायची पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं मैंने नहीं डाला है मैं बहुत ही सिंपल तरीके से बनाई हूं एक बार आप लोग इसे जरूर ट्राई करें |
मैं हर एक दिन कुछ नया सीखना और मौका मिलने पर उसे सीखाना पसंद करती हूँ| कुकिंग मुझे बहोत पसंद है और मैं इसे एन्जॉय करती हूँ| उम्मीद करती हूँ मेरी रेसिपी आपको पसंद आएगी| धन्यवाद!
An avid learner who learns something or the other every day and loves to share what learned with others around. Thanks.
हरी सब्जी और दूध के अलावा फल भी हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है | सेब, अनार, केला संतरा, पपीता ऐसे बहुत सारे फल है जो बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं | यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है | अगर अब […]
हाल ही की टिप्पणियाँ