सेब तो हर किसी के घर में आता ही होगा और सभी लोग खाते होंगे लेकिन अभी भी कई लोग ऐसा सोचते हैं कि अगर हम खाली पेट सेब खाएंगे तो गैस बन जाएगा | 

ऐसा कुछ नहीं है अगर आप सुबह खाली पेट सेब खाते हैं तो आप कई बीमारियों को अपने अंदर से दूर भगा रहे हैं रोज खाली पेट सेब खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है | 

अगर आप किसी भी वजह से रोज सुबह खाली पेट सेब नहीं खाते हैं तो इसे आज से ही अपनी डाइट में शामिल कीजिए और आप देखिये यह सारे फायदे आपको नजर आएंगे जो मैं आगे आपको अभी पोस्ट में बताउंगी | 

सेब में विटामिन और न्यूट्रिशन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के मौजूद हर बीमारियों की को दूर करने में सहायता करता है इसलिए जब आप रोज सुबह एक सेब खाते हैं तो इसका प्रभाव दोगुना हो जाता है कहते हैं रात में सेब खाना खराब होता है क्योंकि रात को सेब खाने से पेट में एसिडिटी बनता है| 

सेब के फायदे:-

पेट से जुड़ी समस्या 

पेट से जुड़ी हर एक समस्याओं को सेब ठीक कर देता है लेकिन सुबह खाली पेट में सेब का सेवन करें | 

वजन को कंट्रोल करता है

सुबह खाली पेट सेब खाना हर तरह से फायदेमंद है अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं या संतुलित रखना चाहते हैं तब भी आप एक सेब रोज सुबह खाली पेट खा सकते हैं | इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जिसे खाने के बाद बहुत देर तक आपको भूख नहीं लगती जिसकी वजह से आप बार-बार खाना नहीं खाएंगे और आपका वेट धीरे-धीरे कम हो जाएगा | 

खून की कमी को दूर रखता है|

जब किसी की बॉडी में आयरन की कमी हो जाती है तो डॉक्टर भी बोलते हैं कि इसको सेब खिलाओ | साथ ही डॉक्टर का ये भी कहना है की अगर आप नियमित रूप से एक सेब रोज सुबह खाएंगे तो आपको आगे से कभी ऐसी प्रॉब्लम नहीं झेलनी पड़ेगी | 

इम्यूनिटी बढ़ाना 

सेब में विटामिन सी प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है आजकल जिस तरह की बीमारियां फैल रही है जैसे – करोना या और भी संक्रमण उसमें हमारी इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है इसलिए आप रोज सुबह 1 सेब जरूर खाएं| 

दिल की बीमारियों से दूर रहे 

अगर आप रोज सुबह 1 सेब खाते हैं तो इसमें मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है इसके अलावा इसमें विटामिन सी और पोटेशियम भी होता है जो हमारे हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम करता है इसलिए सुबह खाली पेट से जरूर खाना चाहिए| 

नजर तेज होना

आजकल की छोटे से बड़ों तक को चश्मा लग गया है अपनी आंखों के इस कमजोरियों को दूर करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन जरूर करें| 

 अस्थमा रोग

सेब अस्थमा रोगों में भी फायदा पहुंचाता है दमा से छुटकारा दिलाने के लिए रोज सुबह एक सेब का जूस पियें आपकी बहुत मदद करेगा क्योंकि ये फेफड़ों को ताकत दिलाने में मदद करता|

कब्ज दूर करना

सेब कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है  अगर आपको सुबह पेट साफ नहीं होने की शिकायत है तो आप रोज सुबह एक सेब जरूर खाएं इससे आपकी कब्ज की समस्याएं हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी|

पथरी से दिलाता है राहत

सेब ही एक ऐसा फल है जिससे कई बीमारियां ठीक होती है अगर किसी भी तरह से आपको पथरी का शिकायत हो गया है तो आप सेब के जूस का सेवन कीजिए आप को बहुत राहत मिलेगी|

 दांतों का इलाज

सेब आपके शरीर की सभी बीमारियों को दूर भगाने के साथ-साथ बैक्टीरिया और वायरस को भी समाप्त करने में सक्षम है | इसीलिए सेब खाने से दांत की भी बहुत सारी समस्याएं दूर हो जाती है | 

शुगर कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है 

कई लोग सोचते हैं कि क्या हम डायबिटीज में सेब खा सकतें है, वो इसलिए ऐसा सोचते है क्योंकि सेब मीठा होता है | तो मैं आपको बता दूँ बिल्कुल खा सकते हैं, क्योंकि डायबिटीज के लिए सेब को बहुत अच्छा फ्रूट्स मन जाता है | इसके साथ ये कोलेस्ट्रॉल के लिए भी बहुत लाभदायक होता है | 

हड्डियों को मजबूत रखने में

सेब खाने से हड्डियां मजबूत होती है क्योंकि कि सेब में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायता करता है |

थकान में सहायता 

सेब के छिलके में विटामिन सी होता है इसलिए कोशिश करें जितना हो सके सेब को छिलके के साथ ही खाएं ये ज्यादा फायदेमंद होता है| यह सर्दियों की रोकथाम और थकान पर काबू पाने में बहुत सहायता करता है | 

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |