valentine day

वैलेंटाइन डे के लिए खास रेसिपी (चॉकलेट कवर स्ट्रॉबेरी कुकीज़)

5.0 from 1 vote

यह रेसिपी आपको घर पर ही स्वादिष्ट चॉकलेट कवर स्ट्रॉबेरी कुकीज़ बनाने में मदद करेगी।इस बार वैलेंटाइन डे पर आप अपने घर पर बनाइये और अपने सभी दोस्तों के साथ एंजॉय कीजिए सभी को बहुत पसंद आएगा तो फिर देर किस बात की चलिए बनाना स्टार्ट करते हैं | 

(चॉकलेट कवर स्ट्रॉबेरी कुकीज़) 

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 1 vote
Course: SidesCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

10

minutes
Cooking time

30

minutes
Total time

40

minutes

आप अपनी पसंद के अनुसार स्ट्रॉबेरी की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।आप डार्क चॉकलेट की जगह मिल्क चॉकलेट या व्हाइट चॉकलेट भी इस्तेमाल कर सकते हैं।आप कुकीज़ को सजाने के लिए छिड़काव या अन्य डेकोरेशन भी कर सकते हैं।

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)
कुकीज के लिए:

  • कप मैदा -1 

  • कोको पाउडर – ½ कप 

  • बेकिंग सोडा – ½ चम्मच 

  • नमक – ¼ चम्मच

  • ब्राउन शुगर – 1 कप 

  • मक्खन (नरम किया हुआ) – ½ कप 

  • अंडा – 1 

  • वैनिला एसेंस – 1 चम्मच 

  • चॉकलेट चिप्स – ½ कप 

  • सूखे स्ट्रॉबेरी (बारीक कटे हुए) – ½कप

  • चॉकलेट कोटिंग के लिए:
  • डार्क चॉकलेट चिप्स – 1 कप 

  • नारियल तेल – 1 टेबलस्पून 

Directions(बनाने की विधि)

  • चॉकलेट कवर स्ट्रॉबेरी कुकीज़ बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को मिलाएंगे| 
  • अब एक अलग बाउल में मक्खन और ब्राउन शुगर को क्रीमी होने तक फेंट लेंगे| 
  • फिर इसमें अंडा और वैनिला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिला देंगे| 
  • ध्यान रहे सूखे मिश्रण को गीले मिश्रण में धीरे-धीरे मिलाना है| 
  • अब चॉकलेट चिप्स में सूखे स्ट्रॉबेरी डालकर अच्छी तरह मिलाएंगे| 
  • फिर चम्मच की सहायता से छोटे-छोटे गोले बनाकर बेकिंग ट्रे पर रख देंगे| 
  • अब इसे 180 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गरम ओवन में 10-12 मिनट तक बेक करेंगे| 
  • फिर कुकीज़ को ठंडा होने होने के लिए साइड में रख देंगे| 
  • एक डबल बॉयलर में डार्क चॉकलेट चिप्स और नारियल तेल को पिघलेंगे| 
  • अब चॉकलेट को अच्छे से सेट होने देंगे| 
  • स्वादिष्ट चॉकलेट कवर स्ट्रॉबेरी कुकीज़ बन कर तैयार हैं। आप इन्हें फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।

Notes

  • आप अपनी पसंद के अनुसार स्ट्रॉबेरी की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
  • आप डार्क चॉकलेट की जगह मिल्क चॉकलेट या व्हाइट चॉकलेट भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप कुकीज़ को सजाने के लिए छिड़काव या अन्य डेकोरेशन भी कर सकते हैं।
  • आशा है आपको यह रेसिपी पसंद आएगी!

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |