आलू गोभी के पकोड़े तो आपने बहुत खाए होंगे क्या आपने कभी बेसन के पकोड़े (बर) खाए हैं ? अगर नहीं खाए हैं तो एक बार जरूर ट्राई कर के देखिये ये पकोड़े आप को बोहत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा |
यह ऊपर से बहुत ही क्रिस्पी और अंदर से उतने ही सॉफ्ट होता है जिसकी वजह से यह बहुत ही टेस्टी लगता है |
इसे बनाना बहुत ही आसानी है | लेकिन इसे बहुत लोग एकदम परफेक्ट तरीकों से बना नहीं पाते हैं इसे बनाने के लिए आपको एक दो बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा, जो मैं आपको आगे पोस्ट में बताने वाली हूँ |
आप बस नीचे दिए गए सारे टिप्स को फॉलो कीजिये और बिलकुल परफेक्ट तरीके से बेसन के पकोड़े बना कर अपने दोस्तों के साथ इंजॉय कीजिये |
इसे बनाने के लिए सरसों का तेल, नमक, हल्दी और बेसन चाहिए होगा बाकी इसमें मैंने कोई भी एक्स्ट्रा सामग्री नहीं डाला है |
आप चाहे तो इसमें हरी मिर्च, सोडा या फिर प्याज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन आप इसे जितने ही सिंपल तरीके से बनाएंगे उतना ही यह स्वादिष्ट बनेगा |
हाल ही की टिप्पणियाँ