5.0 from 1 vote

जब भी हम लोग कहीं बाहर खाना खाने जाते हैं तो सबसे पहले दाल तड़का जरूर मंगवाते हैं वैसे सभी दाल का तड़का बनता है लेकिन ज्यादातर लोग चना दाल का तड़का खाना ज्यादा पसंद करते हैं | 

चना दाल प्रोटीन से भरपूर होता है इसलिए चना दाल तड़का स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि हेल्थ के हिसाब से भी ये बहुत फायदेमंद होता है सप्ताह में एक से दो दिन ये तड़का आप अपने डाइट में जरूर शामिल कीजिये आपको खाने में भी अच्छा लगेगा और बॉडी में फर्क भी दिखेगा | 

जो लोग शाकाहारी हैं यानी की नॉनवेज नहीं खाते हैं उनके शरीर में कई बार प्रोटीन की कमी हो जाती है ऐसे में अगर उनको चना दाल तड़का बनाकर खिलतें हैं तो ये उनके लिए बहुत ही  उपयोगी होगा | 

मैंने इसमें कोई सा भी मसाले का प्रयोग नहीं किया है जिससे ये शरीर को कोई भी नुकसान पहुंचाए, इसलिए आप लोगों से रिक्वेस्ट है एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई कीजिये और मेरी रेसिपी आपको कैसे लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताइये | 

चना दाल तड़का रेसिपी|

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 1 vote
Course: MainCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

5

minutes
Cooking time

20

minutes
Total time

25

minutes

चना दाल तड़के की रेसिपी आपने कई बार बने होंगे लेकिन इस तरिके से नहीं इसलिए एक बार आप मेरी बात मानिये और मेरी रेसिपी को ट्राई करिए आप अपना रेसिपी भूल जाएंगे आप इस रेसिपी के फेन हो जाएंगे, क्योंकि इसे बनाना भी बहुत आसान है और ये खाने में भी यह स्वादिष्ट होता है| 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  • चना दाल – 2 कप 

  • टमाटर – 3 (दो बारीक़ कटा हुआ एक लंबे साइज़ में पतला कटा हुआ)

  • प्याज – 2 (बारीक़ कटा हुआ)

  • लहसुन अदरक – 1 चम्मच 

  • हरी मिर्च – 2 

  • बटर – 2 बड़े चम्मच 

  • सरसों का तेल – 2 चम्मच 

  • जीरा – 1 टीस्पून 

  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून  

  • कसूरी मेथी – 1 बड़ा चम्मच 

  • नमक – स्वादानुसार 

Directions(बनाने की विधि)

  • चना दाल तड़का बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छे से वॉश करेंगे और आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर साइड में ढक कर रख देंगे| 
  • उसके बाद हम एक प्रेशर कुकर लेंगे और उसमें चना दाल को डाल देंगे साथ ही हल्का सा नमक अब जिस कप से हमने चना दाल  लिए हैं उसका ट्रिपल से भी थोड़ा ज्यादा हि उसमें पानी ऐड कर देंगे और  इसे हाई फ्लेम पर एक सिटी लगाएंगे|
  • एक सिटी के बाद गैस को लो कर देंगे और 10 मिनट तक लो फ्लेम पर पकाएंगे उसके बाद गैस  ऑफ कर देंगे और प्रेशर कुकर को ठंडा होने के लिए साइड में रख देंगे |
  • जब तक प्रेशर कुकर ठंडा हो रहा है तब तक तड़के की तैयारी कर लेंगे | 
  • तरके बनाने के लिए एक कढ़ाई कोगैस पर रख कर उसे ग्राम करेंगे जैसे ही कढ़ाई गर्म होगा उसमें सबसे पहले सरसों का तेल डालेंगे तेल को गर्म करेंगे जैसे ही तेल गर्म होगा उसमें जीरा ऐड करेंगे | 
  • जैसे ही जीरा हल्का सा सुनहरे रंग का हो जाएगा इसमें प्याज डाल देंगे| 
  • प्याज को हल्का सा ब्राउन करेंगे उसके बाद इसमें लहसुन – अदरक का पेस्ट ऐड कर देंगे एक मिनट  भूनेंगे उसके बाद इसमें हरी मिर्च डालकर मिला देंगे | 
  • अब इसमें टमाटर डाल देंगे टमाटर के साथ ही इसमें नमक भी ऐड कर देंगे|
  • नमक आप ध्यान से ऐड की जिएगा क्योंकि नमक मैंने दाल में भी थोड़ा सा डाला था| 
    स्वादानुसार नमक डालें सारी चीजों को फ्राई करेंगे | 
  • अब हम इसमें मसाले ऐड करेंगे लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी ऐड करने के बाद इसको भुनेंगे अच्छे से भुनेंगे तब तक भुनेंगे जब तक की मसाला तेल ना छोड़ने लगे|
  • जैसे ही हल्का-हल्का तेल सेपरेट होने लगेगा इसमें उबले हुए चना दाल डाल देंगे| 
  • सारी चीजों को मिला देंगे अब ऊपर से बटर और टमाटर डालकर उसको भी अच्छे से दाल के साथ मिक्स कर देंगे 2 मिनट पकाएंगे उसके बाद गैस ऑफ कर देंगे | 
  • अब इसमें हरा धनिया डालकर इस सर्वे करेंगे|
  • तो हमारी गरमा – गरम चना दाल तड़का बनकर तैयार है सर्वे करने के लिए आप इसके ऊपर बारीक़ कटा हुआ प्याज और टमाटर डाल कर भी सर्वे कर सकते हैं|

Notes(नोट)

  • इस चना दाल तड़के को आप रोटी या फिर पुलाव दोनों चीजों के साथ सर्व कर सकते हैं|

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |