4.8 from 5 votes

जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है | जलेबी भारत की बहुत ही मशहूर है और यह एक पारंपरिक मिठाई है | 

कई लोग इसका स्वाद बदलने के लिए इसको दूध या खीर के साथ भी खातें हैं| वैसे कुछ भी कहो ऐसा कोई नहीं आपको मिलेगा जिसे रस भरी कुरकुरे जलेबी पसंद ना हो | 

अगर आप संडे को कुछ खास करने की सोच रहे हैं, तो आप एक बार इस तरीके से

जलेबी बनाकर जरूर देंखे | इसे बनाने में आपको बिल्कुल भी परेशानी नहीं होगी और यह बहुत ही स्वादिष्ट बनेगी| 

सर्दियों के मौसम में जलेबीयों की दुकान पर तो जैसे लाइन लग जाती है, क्योंकि उस मौसम में जलेबी खाना सभी को पसंद होता है | तो अब आपको दुकानों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी अब इस तरीके से आप घर पर भी आसानी से जलेबी बना कर खा सकते हैं | 

इसे आप किसी भी अवसर पर फटाफट से बना सकते हैं | इसे बनाने में ज्यादा सामान की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी, बस 3 से 4 चीज जो आपके घरों में आसानी से मिल जाएगी | 

स्वादिष्ट जलेबी रेसिपी

Recipe by Jyoti Jha
4.8 from 5 votes
Course: Dessert, SidesCuisine: IndianDifficulty: Medium
Servings

7

servings
Prep time

10

minutes
Cooking time

30

minutes
Resting Time

5

minutes
Total time

40

minutes

यह रेसिपी ऐसी है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है| जलेबी का स्वाद मीठा होने के कारण बच्चों का फेवरेट होता है| अगर आप भी जलेबी अपने घर पर बनाना चाहते हैं तो मेरे इस रेसिपी को देखकर एक बार जरूर ट्राई करें | 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients

जलेबी के घोल तैयार करने की सामग्री 

  • मैदा – 1/2 कटोरी मैदा 

  • दही – 4 चम्मच दही 

  • पानी – 1/2  पानी 

  • घी – तलने के लिए(आवश्यकतानुसार ) 

  • चाशनी  की सामग्री 
  • चीनी – 2 कप  

  • पानी – 3 कप 

  • निम्बू का रस – 1 चम्मच 

  • इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच 

Directions(बनाने की विधि)

  • सबसे पहले मैदा और दही को एक साथ मिलाएंगे, मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार करेंगे, अगर जरूरत पड़ेगी तो आप इसमें पानी भी डाल सकते हैं | वैसे मैं पानी नहीं डाली हूँ | 
  • अब इसे किसी प्लेट से ढक कर 4 से 5 घंटे के लिए साइड में छोड़ देंगे ताकि यह अच्छे से फूल 
    जाए |
  • जब बैटर अच्छे से फूल जाए ऊपर की तरफ से उसमें झाग दिखने लगे तब हम चाशनी की तैयारी करेंगे |
  • अब एक बर्तन लेंगे उसमें चीनी और पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर चाशनी को पकने देंगे 5 मिनट बाद इसमें इलाइची भी डाल देंगे | आप चाहे तो इसमें केसर भी डाल सकते हैं |
  • जब चाशनी तार छोड़ने लगे, तार छोड़ने का मतलब एक बून्द चाशनी एक ऊँगली पर लें और उसे दूसरी ऊँगली से छूकर हटाएँ, अब अगर एक तार सा बनने लगा है आपके दोनों उंगलियों के बीच तो आपकी चाशनी तैयार हो चुकि है | 
  • अब इसमें नींबू का रस डाल देंगे जिससे की चाशनी का गन्दा पानी बहार निकल जाएगा और एकदम सफेद चाशनी बनकर तैयार होगा | 
  • गैस को ऑफ करके उसे ठंडा होने देंगे |
    घोल भरने के लिए आप मोटे प्लास्टिक के कौन के आकार में पाउच बना लें  |
  • अगर आपके पास प्लास्टिक नहीं है तो आप कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं | 
  • अब एक गहरा पैन लेंगे, उसमे घी डालकर गर्म करें कर लेंगे, ध्यान रहे घी को ज्यादा गर्म नहीं करना है अगर घी ज्यादा गरम हो जाएगा तो जलेबियां सही से गोल नहीं बन पाएगी, और अगर कम गरम होगा तो अंदर की सतह पर चिपक जाएगी | तो इसलिए घी को नॉर्मल गर्म ही करना है| 
  • अब घोल को कपड़े या थैली में भरकर इसकी धार को गरम घी में गोल-गोल घुमाते हुए डालेंगे | 
  • अब इसे मीडियम आज पर इसे पकाएंगे | 
  • जब जलेबी एक साइड से सिक जाएगा तभी उसे दूसरी तरफ पलट कर उस तरफ से भी अच्छे से सिक लेंगे |  
  • जब जलेबी एक साइड से सिक जाएगा तभी उसे दूसरी तरफ पलट कर उस तरफ से भी अच्छे से सिक लेंगे |  
  • जब यह दोनों तरफ से हल्का – हल्का सुनहरा कलर का हो जाएगा तब इसे निकाल कर तुरंत चाशनी में डाल देंगे | 
  • चाशनी में इसे 5 मिनट के लिए डालेंगे, उसके बाद निकाल कर प्लेट में सर्व कर लेंगे | 

Notes

  • आप चाहे तो जलेबी में फूड कलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं | 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |