अरबी जिससे बहुत सारे लोग घुइया के नाम से भी जानते हैं | यह गर्मियों के मौसम की सब्जी है |
वैसे अरबी के पत्तों की सब्जी बहुत सारे लोग नहीं बना कर खाते हैं, क्योंकि उन्हें इसे बनाने में परेशानी लगती है |
लेकिन इसे बनाना बहुत आसान है इसके कई सारे फायदे भी हैं, अरबी के पत्तों में कार्बोहाइड्रेट के अलावा कई प्रकार के विटामिंस और फोलिक एसिड,खनिज भी पाए जाते हैं |
वैसे तो अरबी पत्ते के कई सारे डिश बनाए जाते हैं जैसे – चटनी, पात्रा, पकोड़े, भुजिया|
अलग-अलग डिश में अलग-अलग सामग्री यूज किया जाता है जैसे हम चटनी बनाते हैं तो उसमें अजवाइन का यूज़ करते हैं | किसी सब्जी में जीरा का यूज़ करते हैं,
लेकिन आज जो मैं सब्जी बनाई हूँ, उसमें मैंने मेथी का यूज़ किया है तो अगर आप अलग-अलग सामग्री के साथ इसे बनाते हैं तो इसका स्वाद दुगुना हो जाएगा |
Recipe by Jyoti JhaCourse: Main, DinnerCuisine: IndianDifficulty: Medium
Cook Mode
Keep the screen of your device ON
Servings
4
servings
Prep time
10
minutes
Cooking time
20
minutes
Total time
30
minutes
अरबी के पत्ते की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं | इसे बारिश के सीजन में लोग खूब पसंद करते हैं | तो आइए जानते हैं, इसे कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने का सही तरीका क्या है|
Ingredients(सामग्री)
कुछ अरबी के पत्ते
लहसुन और अदरक का पेस्ट – 2 चम्मच
सरसों का पेस्ट – 2 चम्मच
जीरा पाउडर – 1/4 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
अमचूर या नींबू का रस – 4 चम्मच (अमचूर पाउडर 1 चम्मच)
नमक – 1 चम्मच (अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
बेसन – 2 चम्मच
मेथी के दाने – 1/3 चम्मच
सरसों का तेल – आवश्यकतानुसार
गरम मसाला पाउडर – 1/2 चम्मच
Directions(बनाने की विधि)
अरबी पत्ते की सब्जी बनाने के लिए हमेशा छोटे और मुलायम पत्ते ही खरीदें | क्योंकि यह पता जितना मुलायम होगा सब्जी उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी |
इसकी और भी कोई डिश बनाने के लिए आप मुलायम पत्ते का ही यूज़ करें |
अब पत्तों को साफ पानी से धो लेंगे | फिर उसे कुछ देर धुप में डालेंगे, नहीं तो इसे अच्छे से पोछकर इसके ऊपर बेसन और नमक की गाढ़ी घोल बनाकर लगाएंगे |
घोल लगाने के बाद फिर से पत्ते फैलाएंगे और फिर घोल लगाएंगे |
ऐसे करके कम से कम 7 पत्ते को आगे पीछे कर के एक साथ चिपकाएंगे | फिर इसे हाथों से दवा कर गोल-गोल रोल जैसा बनाकर धूप में 1 घंटे के लिए डाल देंगे |
अगर आपके पास टाइम नहीं है, और आप जल्दी से बनाना चाहते हैं, तब भी आप इसे बना सकते हैं |
लेकिन उसमें खुलने का डर रहता है, उसमें आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी पड़ेगी |
अब पहले इसको दोनों तरफ से चाकू से काट कर हटा देंगे | फिर बीच वाले हिस्से का गोल 1 इंच मोटे टुकड़ों में (प्याज की तरह गोल-गोल) काट लेंगे | (मोटे पतले आप अपने हिसाब से काट सकते हैं) और इसमें दोनों तरफ से बेसन – नमक वाला घोल लगा देंगे |
कढ़ाई में तेल डालकर गरम करेंगे और उसमें इसको बारी-बारी से दोनों तरफ तल लेंगे दोनों तरफ हल्का रेड कलर का कर लेंगे |
प्याज, लहसुन और अदरक का पेस्ट बनाकर तैयार कर लेंगे | और उसी कड़ाही के बचे तेल में पहले मेथी के दाने और तेज़पत्ता डालेंगे उसके बाद हम प्याज लहसुन वाला पेस्ट डालकर भूनेंगे तक़रीबन 5 मिनट |
उसके बाद उसमें टमाटर वाला पेस्ट डाल देंगे | टमाटर वाले पेस्ट के साथ नमक भी डाल देंगे अभी इसे 2 से 3 मिनट तक भूनेंगे |
उसके बाद हल्दी पाउडर के साथ सारे मसाला भी इसमें ऐड कर देंगे | अब सभी मसालों के साथ इसको तक भूनेंगे जब तक कि मसाला तेल ना छोड़ने लगे |
जैसे ही मसाला अच्छी तरह से भून जाए तब हम इसमें पानी ऐड कर देंगे, तो मैंने यहां पर दो छोटे गिलास पानी यूज किया है |
आप अपने ग्रेवी के हिसाब से पानी डालें, अगर आपको ज्यादा ग्रेवी रखना है तो आप इसमें तीन छोटी गिलास पानी डाल सकते हैं |
एक अच्छा सा उबाल आने देंगे 5 मिनट के अंदर उबाल आ जाएगा इसमें अच्छा सा |
इसमें तले हुए अरबी के पत्ते का डाल देंगे और इसे 1 से 2 मिनट तक उबलने देंगे |
उसके बाद एक एक अरबी पत्ते के रोल को उठाकर उसमें एक – एक चम्मच नींबू का रस डालकर फिर ग्रेवी में डाल देंगे|
उसके बाद गर्म मसाला पाउडर डालकर फिर से इसे 2 मिनट तक उबलने देंगे ढककर | जब यह ऊबने लगेगा तब गैस को ऑफ कर देंगे और इसे किसी प्लेट में सर्व कर लेंगे |
तो हमारी गरमा गरम अरबी के पत्तों की सब्जी बनकर तैयार है | तो अब इसे आप चावल, रोटी के साथ परोस कर खा सकते हैं |
Notes
नींबू का रस आप ऐसे ग्रेवी में भी डाल सकतें हैं, लेकिन अगर आपको ज्यादा खट्टा पसंद नहीं है तो आप इसे अरबी के पत्ते पर ही डालिये| इससे इसका टेस्ट बहुत लगेगा और ग्रेवी बिलकुल भी खट्टा नहीं होगा |
इसे गार्निश करने के लिए आप प्याज और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
अगर आपके पास धनिया पत्ता है तो इसे भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर आप इसे सजा सकते हैं |
आप अपने हिसाब से इसमें मसाले डाल सकते हैं | अगर आपको सरसों का पेस्ट नहीं पसंद है तो इसके बदले आप धनिया पाउडर भी डाल सकते हैं |
अगर आपको गरम मसाला पाउडर पसंद नहीं है तो आप इसे ईस्किप भी कर सकते हैं |
मैं हर एक दिन कुछ नया सीखना और मौका मिलने पर उसे सीखाना पसंद करती हूँ| कुकिंग मुझे बहोत पसंद है और मैं इसे एन्जॉय करती हूँ| उम्मीद करती हूँ मेरी रेसिपी आपको पसंद आएगी| धन्यवाद!
An avid learner who learns something or the other every day and loves to share what learned with others around. Thanks.
आजकल कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी प्रॉब्लम हो गई है जो हर किसी को हो रहा है, कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी बीमारी है अगर एक बार हो जाता है तो वह इतना इतनी आसानी से ठीक भी नहीं किया जा सकता है | लेकिन आज मैं कोलेस्ट्रॉल ठीक करने के लिए कुछ ऐसी […]
हाल ही की टिप्पणियाँ