सूखी आलू की सब्जी एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे आप रोटी, पराठा या पूड़ी के साथ परोस सकते हैं। यह एक तेज़ और तीखा स्वाद वाली सब्जी है जो हर किसी को पसंद आएगी।
4
servings5
minutes10
minutes15
minutesआप इसमें थोड़ी सी कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर भी मिला सकते हैं।अगर आपको तीखा पसंद है तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं।लेकिन अगर आप बच्चों के लिए बनाना चाहते है तो हरी मिर्च और लाल मिर्च को स्किप भी कर सकते हैं |
आप इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
Keep the screen of your device ON
Ingredients(सामग्री)
आलू – 3-4 (उबले हुए और छिले हुए, क्यूब्स में कटे हुए)
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक-लहसुन पेस्ट – ½ टीस्पून
हींग – एक चुटकी
जीरा – ½ टीस्पून
हल्दी पाउडर – ¼ टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून (या स्वादानुसार)
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
गरम मसाला – ¼ टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 टेबलस्पून
धनिया पत्ती – बारीक कटी हुई (गार्निश के लिए)
Directions(बनाने की विधि)
- सूखी आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करेंगे फिर इसमें जीरा डालेंगे और चटकने देंगे उसके बाद हींग डालकर उसे भी पका लेंगे|
- अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनेंगे फिर टमाटर डालकर नरम होने तक भूनेंगे|
- अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का सा भूनेंगे फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला कर पकाएंगे|
- उबले हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिलेंगे|
- अब इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएंगे, बीच-बीच में चलाते रहेंगे| तो हमारी टेस्टी टेस्टी आलू फ्राई बनकर तैयार है सर्व करने के लिए |
- अब हरी मिर्च धनिया पत्ता और मूंगफली से गार्निश करके परोस लेंगे|
Notes
- सूखी आलू की सब्जी को रोटी, पराठा, पूड़ी या चावल के साथ परोसें।
- यह एक बेसिक रेसिपी है, आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें बदलाव कर सकते हैं।
Did you make this recipe?
Follow us on Facebook
