5.0 from 2 votes

घीया और अलसी की सब्जी जो खास करके गाउँमै बहुत प्रसिद्ध है

उसमे भी खास करके ये  बिहार में बहुत ही ज्यादा फेमस है इसे  बिहार में तीसी सजमैन की सब्जी भी लोग बोलते हैं | इसे कई तरीके से लोग बनाते है मसाले डाल कर| 

लेकिन जो मैं आज आप लोगों  को बताऊंगी  वो बिना मसाले वाला  बहुत ही आसान तरीका है और इसे आप चावल के साथ खाएंगे तो ये  और भी स्वादिष्ट लगेगा | 

अगर इसे आप आम के महीने में बनाएंगे तो स्वाद दोगुना हो जाएगा |   

घीया और अलसी की सब्जी

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 2 votes
Course: MainCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

10

minutes
Cooking time

20

minutes
Total time

30

minutes

घीया और अलसी के बहोत हेल्थ बेनिफिट्स हैं| इस सब्जी को बनाने में बहोत मसाले की ज़रूरत नहीं होती है, इस वजह ये और भी बेहतर होता है | और सबसे अच्छी बात ये है की इसे बनाना बहोत आसान है और ये बनता भी बहोत कम समय में है | तो आइये इसे बनाना शुरू करते हैं 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients (सामग्री)

  • घीया -500 ग्राम 

  • अलसी-7 से 8 चम्मच (इसको पहले कड़ाई में भून लेंगे और जब ये ठंडा होगा तो ऐसे मिक्सी में पीस लेंगे) 

  • नमक -2  चम्मच (अपने स्वादानुसार)

  • हल्दी -1 चम्मच

  • छौंका लगाने के लिए
  • सरसों का तेल -4 से 5 चम्मच 

  • सरसो -1 छोटी चम्मच 

  • सूखी लाल मिर्च चम्मच सरसों का तेल -3 से 4 (जितना तीखा आपको पसंद हो )

  • कच्चा आम -1 से 2 (जितना खट्टा आप पसंद करते हों अगर खट्टा नहीं कहतें है तो नहीं डालिये कोई जरूरत नहीं है )

Directions (बनाने की विधि)

  • सबसे पहले हम घीए को छील कर धो लेंगे फिर इसे  छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे| ghiya ki sabji
  • उसके बाद इसे प्रेसर कूकर में डाल देंगें, इसी के साथ इसमें आधा ग्लास पानी, नमक और हल्दी सब साथ में डाल कर प्रेशर कुकर बंद करके कम से कम 3 सिटी लगाएंगे मेरा घीया ताजा  है इसलिए मैं  2 से 3 सिटी ही लगाऊँगी| 
  • अगर आपके पास ताजा घीया नहीं है तो इसे 5 से 6 सिटी लगाइये सिटी लगने के बाद गैस ऑफ कर  देंगे और कुकर ठंडा होने देंगे | जब सिटी निकल जाएगी प्रेशर कुकर पूरा ठंडा हो जाएगा तो उसे खोलकर उसमे अलसी और आम डाल देंगे उसके बाद फिर से उसे गैस पर 5 से 7 मिनट तक ढककर पकाऐंगे  फिर गैस बंद कर देंगे 
  • अब इसमें छोंका लगाएंगे, तो उसके लिय एक कढ़ाई गैस ऑन करके गैस के ऊपर रखेंगे उसमे सरसों का तेल डालेंगे और उसे  गर्म होने देंगे जब तेल गर्म हो जाएगा  तो उसमे सरसों ,लाल मिर्च और तोरी गिरा देंगे जब तीनि चीज पाक जाएगा उसमे से खुशबु  आने लगेगा तो गैस बंद कर  देंगे और उसी कूकर में डाल देंगे |
  • उसके बाद इसे किसी प्लेट या कटोरी में परोस कर अपनी फैमिली के साथ शेयर करेंगे | 
  • इसे बनाने में सिर्फ 10 से 15 मिनट लगेगा | 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |