5.0 from 2 votes

अभी आम के मौसम में रसीले आम मार्केट में खूब मिलता है, तो क्यों ना हम घर बैठे आम की बर्फी बनाएं | 

वैसे तो आम के कई सारे डिश बनते हैं जैसे लस्सी, शेक  ऐसे कई सारे डिश हैं| 

लेकिन आज मैं आप लोगों को बहुत ही स्पेशल तरीके से आम की बर्फी बनाने का तरीका बताने वाली हूं |वह भी बिना मावा और चाशनी से फिर भी यह बहुत ही टेस्टी बनेगा | 

इसे बनाने में  आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी क्योंकि इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट का टाइम लगा है | 

तो आप भी इसे अपने यहां एक बार बनाइए खाइए अपने दोस्तों को भी खिलाइए और फिर अपना अनुभव मेरे साथ शेयर करिए |

आम से बनी है स्पेशल बर्फी की रेसिपी

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 2 votes
Course: DessertCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

8

servings
Prep time

5

minutes
Cooking time

10

minutes
Total time

15

minutes

क्या आप जानना चाहते हैं कि आम बर्फी कैसे बनाए जाते है ? और यह इतनी स्वादिष्ट क्यों बनता है? उसमें क्या-क्या सामग्री ढलता है ? अगर हां तो आप इस पोस्ट को पूरा ध्यान से पढ़िए इस पोस्ट में आपको सारे जवाब मिल जाएंगे बस आप इस टिप्स को फॉलो कीजिए | 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  • आम  का पल्प (गुदा) – 2 बड़े पक्के हुए आम 

  • चीनी – 250 ग्राम 

  • दूध – 2  कप (फूल क्रीम)

  • काजू – 3 गार्निश के लिए (कद्दूकस किया हुआ)

  • नारियल बुरादा (पाउडर) – 1 कप 

  • पीला कलर – 1 चुटकी 

  • घी – 2 चम्मच 

Directions(बनाने की विधि)

  • सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर उसे उबाल लेंगे, उसके बाद उसमें नारियल पाउडर (बुरादा)  डालकर उसे
    मिलाएंगे | 
  • जब नारियल पाउडर दूध को सोंक कर लेगा तब हम इसमें आम का पल्प (ग्रैंड किया हुआ) डालकर चम्मच से चलाते रहेंगे तेज़ आंच पर | 
  • अब इसे सुखाना है तो जब यह सूख जाएगा तब हम इसमें घी डालेंगे दो चम्मच के करीब और इसे घी  के साथ अच्छे से मिला देंगे |  इसी टाइम पर हम इसमें कलर भी हल्का सा डाल देंगे जिससे देखने में सुंदर लगेगा | 
  • अब इसे तब तक पकाना है जब तक साइड से यह कड़ाही न छोड़ने लगे, या फिर घी ऊपर हल्का – हल्का ना दिखने लगे | 
  • अगर आपको इसे सुखाने में ज्यादा टाइम लगता है, और अगर आपके पास टाइम कम है तो आप दूध की क्वांटिटी कम कर सकते हैं | क्योकि इसे सुखाने में तकरीबन 5 मिनट के आस-पास लग जाएगा | 
  • अब एक गहरा ट्रे या थाली ले लेंगे और उसमें अच्छे से ब्रश से घी लगा देंगे चारों तरफ से जिससे बर्फी सर्व करते वक्त  आसानी होगी | 
  • फिर गरमा गरम आम बर्फी इस ट्रे में डाल देंगे, इसे आप अपने हिसाब से फैलाएं जितना आपको मोटा पतला रखना हो (अगर आपको मोटा बर्फी चाहिए तो कम फैलाएं अगर पतला चाहिए तो इसे ज्यादा फैलाएं)  फिर से 4 से 5 घंटे के लिए ठंडा होने देंगे| 
  • उसके बाद इसे चाकू से छोटे-छोटे पीसेज़ में बर्फी की तरह काट लेंगे अब इसके ऊपर काजू का बुरादा डालकर
    सर्व  करें | 

Notes

  • आप चाहे तो घी लगाते वक्त बहुत सारे अपने पसंद के ड्राई फ्रूट्स भी नीचे डाल सकते हैं| 
  • आप चाहे तो इस में इलायची पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं मैंने नहीं डाला है मैं बहुत ही सिंपल तरीके से बनाई हूं एक बार आप लोग इसे जरूर ट्राई करें | 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |