5.0 from 1 vote

मैं आज आप लोगों को सेब मिल्क शेक के बारे में बताने वाली हूँ इसे बनाने में सिर्फ 2 मिनट लगता है मुझे पूरा यकीन है कि यह आपको बहुत पसंद आएगा | 

एप्पल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है, हेल्थ की दृष्टि से भी कहा गया है कि सेब बहुत ही बढ़िया फल है अगर आप रोज एक सेब खाते हैं तो आपको यह डॉक्टर से दूर रखेगा | 

लेकिन कई लोगों को सेब पसंद नहीं आता तो अगर आपको भी फल में सेब अच्छा नहीं लगता तो आप उसको इस तरीके से मिल्क शेक बनाकर ट्राई करिये | 

आपके घर में अगर किसी को सेब पसंद नहीं है तो उन्हें जरूर पसंद आएगा एक बार यह मिल्क शेक  बनाकर उन्हें पिलाइये यह उनको बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा इसे बनाना भी बहुत आसान है तो आइए से बनाना शुरू करते हैं |

सेब के मिल्क शेक की रेसिपी

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 1 vote
Course: DrinksCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

2

servings
Prep time

5

minutes
Cooking time

0

minutes
Total time

5

minutes

एप्पल मिल्क शेक बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है  यह सभी बच्चों को बहुत पसंद आता है और यह बच्चों  को कोई खिलाने का सबसे अच्छा ऑप्शन है इससे शरीर को पोषक तत्व के साथ एनर्जी भी मिलती है | 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  • दूध – ½ लीटर 

  • सेब – 2 

  • चीनी – ½ कप 

  • ड्राई फ्रूट्स – अपनी इच्छानुसार 

Directions(बनाने की विधि)

  • सबसे पहले सेब को धो लेंगे और उसके छिलके निकालकर उसे पतले – पतले स्लाइस में काट लेंगे |
  • अब मिक्सी में दो टुकड़े को छोड़कर सारे सेब के टुकड़ों को डाल देंगे | 
  • फिर इसमें चीनी डाल देंगे अब फ्रिज वाला एकदम ठंडा दूध थोड़ा सा डालेंगे पीस लेंगे |उसके बाद बचे हुए सारे दूध डालकर कुछ सेकेण्ड और पीस लेंगे | 
  • एक कप में बचे हुए टुकड़ों को एकदम पतले – पतले टुकड़े काट लेंगे और उसमें डाल देंगे,फिर उसमे  ऊपर से मिल्कशेक डाल देंगे | 
  • अब इसके ऊपर से ड्राई फ्रूट से गार्निश कर के सर्व करेंगे तो हमारे स्वादिष्ट एप्पल मिल्क शेक बनकर तैयार है | 

Notes

  • अगर आपको बहुत चिल्ड वाला सेब मिल्क शेक चाहिए तो आप इसमें बर्फ के थोड़े से टुकड़े भी डाल सकते हैं | 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |