5.0 from 1 vote

वैसे तो पराठे कई तरह के खाए होंगे आपलोग जैसे कि आलू पराठा, पनीर पराठा, गोभी पराठा, पालक पराठा लेकिन अगर हम बात करें प्लेन पराठा का तो यह किसी भी टाइम बनाया जा सकता है | 

जब सारे पराठे खा कर मन थक जाता है तो मन करता है सिंपल सा पराठा खाने का तो उस टाइम आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकतें हैं | 

प्लेन पराठा बनाना बहुत आसान है और यह बहुत कम सामग्री में बन जाता है तो आइए हम जानते हैं इसे किस तरीके से बनाना है | 

सादा पराठा की रेसिपी

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 1 vote
Course: Sides, MainCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

10

minutes
Cooking time

10

minutes
Total time

20

minutes

वैसे तो यह पराठा सभी लोगों ने खाए होंगे, खासकर बच्चों के टिफिन में यह पराठा जरूर मिलता है क्योंकि इसे बनाना भी आसान है और इस पराठे सभी बच्चे बहुत पसंद करते हैं | 

अगर आपने आज तक ट्राई नहीं किए हैं तो एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई कीजिये यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी | 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  • गेहूं का आटा – 2 कप 

  • नमक – ¼ टीस्पून 

  • तेल या रिफाइंड – (आवश्यकतानुसार)

Directions(बनाने की विधि)

  • सबसे पहले आटा गूंथने के लिए आटे में नमक और छोटी चम्मच तेल डालकर मिक्स कर लेंगे | 
  • फिर आटे में थोड़े – थोड़े करके पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लेंगे फिर हाथों में रिफाइंड लगाकर आटे को मसल – मसल कर तैयार कर लेंगे | 
  • कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए आता को सेट होने के लिए छोड़ देंगे | 
  • आटा सेट होने के बाद हाथ पर थोड़ा सा तेल लगा कर आटे को फिर से थोड़ा सा मसल लेंगे | 
  • दूसरी तरफ तवा गर्म होने के लिए गैस पर रख देंगे, उसके बाद हाथ पर थोड़ा सा सूखा आटा लगाएंगे और जितना बड़ा पराठा बनाना होगा उसी हिसाब से गुथे हुए आटे में से लोई तोड़ लेंगे | और एकदम गोल लोई बनाएंगे | 
  • अब बात आती है कि तिकोना पराठे कैसे बनाना है तो उसके लिए सबसे पहले पराठे को गोल लोई  बनाएंगे,  क्योंकि लोई जितनी गोल रहेगी पराठे उतने ही सुंदर शेप में बनेंगे |  
  • फिर इसको सूखे आटे में लपेट लेंगे और 5 से 6 इंच व्यास का बड़ा पराठा बेल लेंगे इसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर चारों तरफ फैला देंगे, और इसे आधा करते हुए मोड़ देंगे, उंगलियों से से चपटा कर देंगे फिर इसके ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर फैला देंगे और फिर से इसे आधा मोड़ देंगे | फिर से तिकोना शेप में तैयार किये पराठे पर सूखे आटा लपेटकर त्रिकोण आकार में ही गोल पराठे जितना मर्जी उतना पतला बेल लेंगे | 
  • पराठा बेलते समय एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखना है कि इसे किनारों से ही बेलना है ताकि किनारे पर ज्यादा मोटा ना रहे जाए | 
  • अब तवा के गरम होने पर उसमें थोड़ा सा तेल लगाकर बर्श से फैला देंगे, फिर पराठा सीखने के लिए तवे पर डाल देंगे इसी दौरान दूसरा पराठा भी बेल कर तैयार कर लेंगे | 
  • अब पराठे के हल्के से सीखते ही पहली बार जल्दी से दूसरी तरफ भी पलट देंगे और उस तरफ से भी थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर देंगे | 
  • अब दोनों तरफ पराठे को हल्का हल्का दबाकर ब्राउन कलर होने तक सेक लेंगे | और दोनों तरफ सेकने के बाद एक प्लेट में निकाल लेंगे | 
  • सारे पराठे को इसी तरीके से बारी – बारी से सेक कर निकाल लेंगे तो हमारी गरमा गरम प्लेन आटे के पराठे बनकर तैयार हैं परोसने के लिए | 

Notes(नोट)

  • पराठे को आप किसी भी सब्जियों या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं | 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |