5.0 from 1 vote

क्या आप स्वस्थ रहना चाहते हैं अगर आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करिए जो आपको हमेशा हल्का, फ्रेश और हेल्दी बनाए रखेगा |

यह एक मिक्स वेजिटेबल सलाद है जिसे मैंने तीन चार सब्जियों को मिलाकर बनाया है अब चाहे तो इसमें और भी सब्जियां ऐड कर सकते हैं मेरे पास जितने सब्जी घर में परे थे उसी साडी सब्जी को ऐड करके बनाया है, यह एक शाकाहारी रेसिपी है | 

इसे बनाना बहुत इजी है यह फटाफट से बन जाता है | अगर आप एक बार इसे बनाकर चख लेंगे तो आप भी अपनी डाइट में रोज इसे शामिल करना पसंद करेंगे | 

इन सभी सब्जियों का सलाद गर्मियों में हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा क्योंकि यह हमारे शरीर को ठंडा रखेगी लेकिन आप इसे पूरे साल भी खा सकते हैं |

क्योंकि मैं तो अपनी डाइट में सलाद को रोज शामिल करती हूँ एक प्लेट| सलाद बनाकर आप अपने हिसाब से इसकी ड्रेसिंग कर सकते हैं | तो आइये जानते हैं | 

सलाद की रेसिपी

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 1 vote
Course: SidesCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

5

minutes
Cooking time

minutes
Total time

5

minutes

सलाद को नाश्ते और दोपहर के भोजन के साथ खाने का सबसे अच्छा टाइम माना गया है क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार शरीर में रात को खाना पचाना थोड़ा मुश्किल होता है और सलाद की तासीर ठंडी होती है जबकि सुबह और दोपहर में इसे पचाना  बहुत आसान होता है तो इसलिए अगर हो सके तो आप रात को सलाद अपनी डाइट में शामिल न करें | 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  •  खीरा – 1

  •  टमाटर – 2

  •  मूली – 1

  •  गाजर – 1

  •  हरी मिर्च – 2

  •  प्याज – 2

  •  धनिया पत्ता – 2

  •  चाट मसाला – ½ 

  •  काला नमक – ½ 

  •  काली मिर्च पाउडर – ¼ 

Directions(बनाने की विधि)

  • सबसे पहले हो प्याज और खीरा को छील लेंगे और अच्छे से धो लेंगे हरी मिर्च टमाटर मूली और गाजर को भी अच्छे से धो कर साफ कर लेंगे और इन सभी को किसी कॉटन के कपड़े से पूछ कर सुखा लेंगे | 
  • अब हम सारी चीजों को गोल-गोल काट लेंगे | मोटा या पतला आप अपने हिसाब से काट सकते हैं हरी मिर्च को बीच से चीरा लगा देंगे और धनिया पत्ता की भी छोटी-छोटी टुकड़ों में काट लेंगे |  
  • अब सारी चीजों को एक ट्रे में रख देंगे ऊपर से काली मिर्च पाउडर, काला नमक और चाट मसाला डाल कर  देंगे और फिर इसे सर्व करेंगे | 
  • तो हमारी ताजी – ताजी एकदम फ्रेश मिक्स वेजिटेबल सलाद बनकर तैयार है सर्व करने के लिए| 

Notes

  • अगर आपके पास इनमें से कोई सब्जी नहीं है तो आप उसको स्किप  कर सकते हैं और इसके अलावा अगर आपके पास कोई और सब्जी है तो आप उसे ऐड कर सकते हैं |

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |