किचन टिप्स

मॉड्यूलर किचन बनाने में कितना खर्चा आता है?

पिछले कुछ महीनो बहुत से लोगों ने मुझसे ये एक सवाल पूछा है| मैने सोचा चलो एक ब्लॉग पोस्ट ही लिख देते हैं! तो अगर आप भी इस सवाल का जबाब खोज रहे हो,ये आपके लिए भी हेल्पफुल होगा!

मॉड्यूलर किचन बनाने के खर्चे में सबसे पहली चीज़ है किचन का साइज़।

सीधी सी बात है, छोटी सी रसोई होगी तो कम सामान लगेगा, बड़ी होगी तो ज़्यादा। जैसे, अगर आपकी किचन एक कमरे जितनी बड़ी है, तो उसमें तो एक बड़ी किचन बन सकती है, तो खर्चा भी वैसा ही होगा। वहीं, अगर एक छोटे से फ्लैट की किचन है, तो खर्चा थोड़ा कम रहेगा। ये तो स्पस्ट है ना?

फिर आती है मटेरियल की बात।

आजकल मार्केट में बहुत वैरायटी है। लकड़ी है, प्लाईवुड है, लैमिनेट है, स्टेनलेस स्टील है, और भी बहुत कुछ। अब हर चीज़ का अपना रेट है। जैसे, अगर आप सॉलिड वुड का काम कराएंगे, तो जेब ढीली करनी पड़ेगी। वहीं, प्लाईवुड और लैमिनेट खर्चा थोड़ा कम रहता है, मतलब आम आदमी के बजट में आ जाता है। स्टेनलेस स्टील थोड़ा मॉडर्न लुक देता है, पर वो भी थोड़ा महंगा पड़ता है। तो मटेरियल का चुनाव आपके बजट और टेस्ट पर डिपेंड करता है।

और फिर आता है डिज़ाइन।

अब देखिए, सिंपल डिज़ाइन होगा, तो कम खर्चा होगा, और अगर आप एक जटिल सा डिज़ाइन कराएंगे, जैसे कि island kitchen, या फिर बहुत सारे drawers और cabinets, तो खर्चा बढ़ेगा। जैसे, अगर आप सिर्फ बेसिक सेल्वस और कैबिनेट लगवाएँगे, तो वो कम में हो जाएगा। पर अगर आप pull-out pantry, corner units, और fancy hardware लगवाएँगे, तो वो सब खर्चा बढ़ा देगा।

अब बात करते हैं लेबर की। अब ये भी जगह के हिसाब से चेंज होता है। जैसे, दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में लेबर थोड़ा महंगा होता है, वहीं छोटे शहरों में थोड़ा सस्ता मिल जाता है। और हाँ, carpenter कितना अनुभवी है, इस पर भी डिपेंड करता है। अनुभवी बढ़ई थोड़ा ज़्यादा पैसा लेगा, पर काम अच्छा करेगा।

एक बेसिक मॉड्यूलर किचन, जिसमें प्लाईवुड और लैमिनेट का इस्तेमाल हो, और सिंपल डिज़ाइन हो, वो आपको ₹50,000 से Rs1 लाख तक में पड़ सकता है। ये मैं एक औसत साइज़ की किचन की बात कर रही हूँ। अगर आपकी किचन बड़ी है, और आप फैंसी मटेरियल और डिज़ाइन यूज़ कर रहे हैं, तो ये खर्चा Rs5 लाख या उससे भी ज़्यादा जा सकता है।

अब कुछ और चीज़ें भी हैं जो खर्चे को प्रभावित करती हैं, जैसे कि:

  • कैबिनेट के दरवाजे का मटेरियल: जैसे कि ग्लास का, या फिर फैंसी फिनिश वाला.
  • काउंटरटॉप: जैसे कि ग्रेनाइट, मार्बल, या क्वार्ट्ज़.
  • हार्डवेयर: जैसे कि hinges, handles, और drawer channels.
  • तो कुल मिलाके बात ये है कि मॉड्यूलर किचन का खर्चा आपकी ज़रूरतों और बजट पर डिपेंड करता है। अगर आपका बजट काम हैं, तो सिंपल डिज़ाइन और किफायती मटेरियल चुनिए। और अगर आप हाई-एन्ड डिज़ाइन चाहते हैं, तो फिर जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी।

मेरी मानिये तो सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप कुछ अच्छे carpenters या kitchen designers से बात करें, उन्हें घर बुलाये और अपना किचन दिखाकर उनसे खर्चे का अनुमान लें| और फिर तुलना करें।

इससे आपको एक बेहतर आडिया मिल जाएगा कि आपको कितना खर्चा करना पड़ेगा।

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |