4.9 from 7 votes

भिंडी दो प्याज़ा या भिंडी की सब्ज़ी बनाना बहोत ही आसान है और इसमें ज़्यादा टाइम भी नहीं लगता है| तो आइये आज बनाते है भिंडी की सब्ज़ी।इसकी पूरी रेसिपी हिंदी में है|

भिंडी की सब्जी की रेसिपी

भिंडी की सब्जी की रेसिपी

Recipe by Jyoti Jha
4.9 from 7 votes
Course: MainCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

5

servings
Prep time

15

minutes
Cooking time

20

minutes

आज मैं आप लोगों को बताने वाली हूँ, भिंडी की बोहत ही आसान एवं  स्वादिष्ट रेसिपी| तो आइये, सबसे पहले मैं  आप लोगों को बताउंगी की इसमें किन – किन समानो की आपको  जरुरत पड़ेगी, फिर बताउंगी  बनाने की विधि|

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients

  • भिंडी – 500 gram

  • प्याज – 250 gram (४ बड़े साइज के प्याज)

  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा

  • ताज़ी मलाई – २ बड़े चम्मच

  • हरी मिर्च – 3 या 4

  • अजवाइन, तेजपत्ता, हींग मिर्च (छोंके लगाने के लिये)
    (अजवाइन  एक चम्मच , २ तेजपत्ता, आधी छोटी चम्मच हींग)

  • धनियाँ पाउडर – एक बड़े चम्मच

  • लाल मिर्च पाउडर (एक छोटी चम्मच आप अगर ज्यादा तीखा पसंद करतें हैं तो आप अपने हिसाब से काम या ज्यादा कर सकते हैं) 

  • गरम मसाला – एक छोटी चम्मच

  • हल्दी पाउडर – एक चम्मच 

  • नमक – १ चम्मच या स्वादानुसार 

  • सरसों का तेल – २५०ग्राम

Directions

  • अब हम सबसे पहले सारे भिंडी  को अच्छे से धो लेंगे, फिर कॉटन के कपड़े से उसे पोछकर उसका पानी सूखा देंगें, जिससे तलते समय छींटे बहार नहीं आने पाए, और हमें तलने  में समय भी काम लगे और आसानी भी हो|
  • उसके बाद ३ प्याज़ को मैंने  बारे- बारे स्लाइसेज़ में काटा  है, और एक प्याज को बोहत ही बारीक़  काट कर रख है , बारीक़ कटा हुआ  प्याज को हम छोंके लगाने  में  डालेंगे, टमाटर का पेस्ट तैयार करेंगे और अदरक को क्रस करके रखेंगे|
  • गैस को जलांएगे, एक कढ़ाई रखेंगे, जैसे ही कढ़ाई गरम होगा, उसमे सरसों का तेल डाल देंगे और उसे गरम करेंगें, तेल गरम होते ही उसमे सरे भिंडी  डाल कर हल्का सा गोल्डन फ्राई कर लेंगे और जब वो हो जाएगा तो  उसे निकालकर उसमे प्याज़ के स्लाइसेज को भी वैसे ही फ्राई कर  के निकाल लेंगे|
  • फिर उसी कढ़ाई में बचा हुआ तेल डाल  कर  उसे गरम कर  लेंगे और उसमे सबसे पहले  डालेंगे अजवाइन, उसके बाद हींग और तेजपत्ता सभी चीजों को हल्का सा गोल्डन कलर होने देंगे, उसके बाद उसमे हरी मिर्च और बारीक  कटा हुआ प्याज भी डाल  कर एक- दो मिनट पकाऊंगी, जैसे ही थोड़ा सा पक जाएगा, तो उसमे अदरक और टमाटर वाला पेस्ट भी डाल दूंगी;
    फिर  सब को मीडियम आंच पे ४ से ५ मिनट तक पकाएँगे|
  • अब उसमे बारी-बारी से सारे मसाला और नमक भी भी ऐड कर दूंगी, और सभी चीजों को करछी से चलाकर भूनते रहेंगे कुछ देर तक, तकरीबन ५ से ६ मिनट का समय लग जाएगा|
  • फिर उसमे मलाई डाल कर मिला दूंगी| अब  सभी चीजों को तब तक पकाएंगे जब तक मसाले में से तेल अलग न होने लगे|
  • जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगेगा हम इसमें पानी भी डाल देंगे| मैं  ज्यादा  पानी नहीं डाल  रही हूँ, मैंने सिर्फ  एक छोटी ग्लास पानी डाला हैं , क्योकि मुझे  ज्यादा ग्रेवी नहीं रखना हैं|
  • जब ये उबलने लगेगा, इसमें गरम मसाले के साथ भिंडी और प्याज भी डाल दूंगी, और इसे मीडियम आंच पे  ढक के कम से काम ५ मिनट तक पकाएँगे|
  • उसके  बाद गैस ऑफ  कर देंगे और  किसी प्लेट में सर्व कर लेंगे|
  • गार्निश आप अपने हिसाब से कर लेना |    

Recipe Video

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |