4.9 from 11 votes

कच्चे आम की चटनी  और आचार तो बहुत खाए होंगे, लेकिन  क्या आपने कभी आम की सब्जी खाया हैं, अगर नहीं तो आइए, मैं आप लोगों को बताती हूँ, कच्चे आम की सब्जी कैसे बनाई जाती हैं,  इसे बनाना बहुत ही आसान है, और बहुत कम समय में यह सब्जी बनकर तैयार हो  जाता है|

इसमें जो मैंने सामग्री यूज़ किया है वह सामग्री सभी के घर में आसानी से उपलब्ध होगा| तो फिर देर किस बात की चलिए बनाना शुरू करते हैं|

कच्चे आम की सब्जी की रेसिपी

Recipe by Jyoti Jha
4.9 from 11 votes
Course: MainCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

5

minutes
Cooking time

10

minutes
Total time

15

minutes

गर्मियों के मौसम में आम की कैरी की बहार आ जाते है, कच्चे आम से बनी खट्टी मीठी सब्जी, चटनी, लौंजी और अचार पूरे भारत में सभी को पसंद  आता है| 

आम की सब्जी का खट्टा मीठा स्वाद आपको बहुत भाऐगा, इसे आप रोटी या फिर फुलके साथ सर्व कर सकते हैं|

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients

  • आम – 2(बड़े साइज़ के)

  • प्याज – 2

  • हरी मिर्च – 3

  • अदरक – 1 का टुकड़ा  

  • लहसुन  – 10  से 12  कलियाँ 

  • नमक – 1 चम्मच (स्वादानुसार)

  • तेल –  4 बड़े चम्मच 

  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच

  • मिर्च पाउडर – 1  चम्मच

  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  – 2 चम्मच

  • हल्दी पाउडर – 1 चम्मच

  • जीरा पाउडर  – 1/2 चम्मच 

  • सौंफ- 2 चम्मच

  • कलौंजी  – 1 चम्मच 

  •  मेथी – 1 चम्मच

Directions

  • आम को छीलकर बड़े-बड़े पीसेज़ में काट लेंगे|
  • प्याज को भी  छीलकर पतले – पतले स्लाइसेज में काट लेंगे |
  • लहसुन अदरक और हरी मिर्च का हम पेस्ट तैयार कर लेंगे|
  • गैस ऑन करेंगे उस पर कराही रखेंगे, कढ़ाई को गर्म होने देंगे,  जैसे ही कड़ाही गर्म होगा, उसमें तेल डाल देंगे, तेल को गर्म होने देंगे, जब तेल गरम हो जाएगा तो उसमें हम सौंफ और कलौंजी डाल देंगे, दोनों को पकने देंगे|
  • अब प्याज डाल देंगे, उसको 5 मिनट के करीब भुनगे, जब प्याज हल्का-हल्का गोल्डन कलर का हो जाएगा, फिर हम उसमें लहसुन और अदरक – मिर्च वाला पेस्ट डाल कर 2 से 3 मिनट तक पकाएंगे |सौंफ- 2 चम्मच
  • अब सारे मसाला डाल देंगे, नमक और हल्दी  भी डाल देंगे, अब सारी चीजों को 6  से 7 मिनट तक पकाएंगे जब मसाले में से तेल निकलने लगेगा, फिर हम कटे हुए आम भी  डाल देंगे|
  • 1 से 2 मिनट तक आम को मसालों के साथ भूल लेंगे, उसके बाद हम इसमें चीनी और ग्रेवी के हिसाब से पानी भी डाल देंग| 
  • 5 से 7 मिनट तक उबलने देंगे फिर गैस ऑफ कर देंगे|
  • तो लो बन गई हमारी आम की खट्टी मीठी( चटपटी) स्वादिष्ट सब्जी| अब आप भी इस रेसिपी को एक बार जरूर बनाइए | 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |