5.0 from 4 votes

कहने की जरूरत नहीं है कि आम फलों का राजा है | लेकिन सिर्फ यही रीजन काफी नहीं है | की आम लगभग सभी को पसंद होता है | मुझे भी, है और मेरे घर में लगभग सभी को पसंद है | 

लेकिन गर्मियों के महीने में खासकर जब लिक्विड डाइट लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में मैंगो शेक एक ऐसी चीज है जो वाकई सबको पसंद होता है |

खासकर बच्चों में इसका क्रेज होता है| इसे बनाने के बहुत सारे तरीके होते हैं | 

उदाहरण के लिए कई लोग इसमें एडिशनल फ्लेवर्स डालते हैं, जैसे –  वनीला फ्लेवर या फिर बटरस्कॉच वगैरह यूज़ करके मैंगो शेक बनातें है | 

लेकिन आम अगर आपको वास्तव में पसंद है, तो उसका जो अपना प्राकृतिक स्वाद होता है, वह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और ऐसे में मैं जो आज मैंगो शेक बनाने जा रही हूं, इसमें मैं कोई भी एडिशनल फेवर्स का इस्तेमाल नहीं करूंगी| आपको आम के नेचुरल फ्लेवर का मजा आएगा |

मैंगो मिल्क शेक बनाने का आसान तरीका |

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 4 votes
Course: DrinksCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

3

servings
Prep time

10

minutes
Cooking time

0

minutes
Total time

10

minutes

इससे लोग कई बेहतरीन ड्रिंक्स बनाते हैं|  लेकिन आज मैं आप लोगों को आम से ऐसा ड्रिंग्स बनाना सिखाऊंगी जो बहुत ही आसान और बोहत ही स्वादिष्ट बनता है तो आइये बनाना शुरू करते हैं 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients

  • आम – 2 बड़े साइज़ के (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)

  •  दूध – 1/2 ग्लास 

  •  चीनी – 2 चम्मच (आम के मिठास के अनुसार)

  • गार्निश के लिए
  • टूटी -फ्रूटी – 1 चम्मच 

  • काजू – 3 से 4 

  • किशमिश – 2 

Directions(बनाने की  विधि)

  • सबसे पहले आम को पानी से धो लेंगे, उसके बाद उसके छिलके हटाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे| 
  •  अब आम के टुकड़ों को मिक्सर जार में डालकर 1 मिनट तक पीस लेंगे | 
  • उसमें  दूध और चीनी(आम की मिठास के अनुसार कम या ज्यादा)  डालकर फिर से 2 मिनट तक पीस लेंगे अब आपका मिल्क शेक तैयार हो गया पीने के लिए | (अगर आप आइस क्यूब का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वो भी इसी टाइम में  डलेगा) |
  • अब इसे किसी ग्लास में निकालकर सर्व करेंगे | 
  • बाद जो भी ड्राई फ्रूट्स मैंने लिया है, उसके ऊपर डाल कर सजा देंगे | जिससे देखने में भी अच्छा लगेगा और पीने में भी स्वादिष्ट | 

Notes

  • मैंगो मिल्क शेक एक ऐसा ठंडा पेय है, जिसमें आप कुछ ना भी डालेंगे तब भी यह स्वादिष्ट लगेगा | 
  • अगर आपके पास किसी भी रीजन से ताजे आम उपलब्ध नहीं है, तो आप फ्रोजन आम का पप्ल निकाल कर आसानी से मिल्क शेक बना सकते हैं| 
  • आप मिल्कशेक को अपने हिसाब से गाढ़ा या पतला कर सकते हैं | अगर आपको गाढ़ा मिल्क शेक पसंद है, तो दूध कम डालिये| और अगर आपको पतला मिल्कशेक पसंद है तो उसमें दूध ज्यादा डालिये | 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |