5.0 from 3 votes

बेसन के लड्डू सभी लोंगें को बहुत ही पसंद होता है, लेकिन कई लोगों को बेसन के लड्डू बनाना नहीं आता है | तो उन्हीं लोगों के लिए आज मैं यह रेसिपी लेकर आई हूं जिसे पढ़कर आप भी अपने घर पर आसानी से बेसन के लड्डू बनाकर खा सकते हैं|

इसे बनाना बहुत ही आसान है और अगर इसे आप अपने घर की सामग्री और घर के बनाए गए घी में बनाएंगे तो यह और भी स्वादिष्ट बनेगा |  अगर आप एक बार बेसन के लड्डू घर पर बनाकर खाएंगे तो आपको यह लड्डू बहार (मार्केट) वाला  बिल्कुल भी खाने का मन नहीं करेगा | 

वैसे तो कई लोग इसे किसी खास मौके पर बनाते हैं जैसे कि कोई त्योहार हो, लेकिन अगर आप इसे बनाना सीख जाएंगे तो आप इसे कभी भी कहीं भी बनाकर अपने दोस्तों को सरप्राइज दे सकते हैं | 

ट्रैवल के दौरान भी इस लड्डू को बनाकर आप ले जा सकते हैं यह लड्डू इतना जल्दी खराब नहीं होता है यह लंबा समय तक चलता है क्योंकि इस लड्डू को घी में भूनकर बनाया जाता है |

लड्डू की रेसिपी

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 3 votes
Course: DessertCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

5

servings
Prep time

10

minutes
Cooking time

20

minutes
Total time

30

minutes

यह लड्डू खासकर दिवाली और होली के त्योहार पर खूब पसंद की जाती हैं|  यह लड्डू सदाबहार हैं जिन्हें बहुत ही कम सामग्री से बनाया जाता है | इस लड्डू को बनाने के लिए बेसन – चीनी घी और बादाम जरूरी सामग्री है | बाकी ड्राई फ्रूट्स आप अपने हिसाब से डाल सकते हैं | जो भी ड्राई फ्रूट्स आपको पसंद है वह आप इसे सर्व करते वक्त सजा सकते हैं |

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  • बेसन – 2 कप 

  • घी – ½ कप 

  • इलायची पाउडर – ¼ चम्मच 

  • बादाम – 3 – 4 टुकड़ों में कटा हुआ

  • चीनी – ¾  (पीसी हुई) 

Directions(बनाने की विधि)

  • बनाने की विधि सबसे पहले कढ़ाई में घी और बेसन को मिक्स कर लेंगे और करीब 20 मिनट के लिए हल्की आंच पर भूनेंगे, या फिर तब तक भूनेंगे जब तक इसका कलर हल्का भूरे रंग का ना हो जाता है| 
  • इसका कलर हल्का ब्राउन होने के बाद आज को बंद कर देंगे | और इसी मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने देंगे | 
  • जब मिश्रण पूरी तरीके से ठंडा हो जाएगा, तो इसमें इलायची पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरीके से मिक्स कर
    देंगे | 
  • दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिल जाने के बाद अपनी हथेलियों का इस्तेमाल करते हुए को गोल – गोल लड्डू तैयार करेंगे, (छोटा बड़ा आप अपने हिसाब से कर सकते हैं) | 
  • तो हमारे बेसन के लड्डू तैयार हैं अब इस लड्डू के ऊपर चांदी का वर्क या बदाम लगाकर इसे सर्व  करेंगे| 

Notes

  • इस लड्डू को एक बार बनाकर 5 से 6 सप्ताह के लिए एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रख सकते हैं | 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |