5.0 from 2 votes

कुम्हड़ौरी बिहार की फेमस सब्जियों में से एक है | खासकर महिलाओं को यह बहुत पसंद आती है |

सबसे पहले मैं आपको यह बताऊंगी कि कुम्हड़ौरी बनाते कैसे हैं | तो जिस चीज से मुरब्बा बनता है उसी से कुम्हड़ौरी भी बनाया जाता है|

इसे बनाना बहुत आसान है | इसे बनाने के लिए सबसे पहले कुम्हर को काटकर उसे छील कर इसके सारे बीज निकाल देंगे | उसके बाद इसे कद्दूकस करके एक पतीला में डाल देंगे | 

अब कॉटन के कपड़े पर डालकर उसका सारा पानी निजोर देंगे, बनाने के लिए अगर आप बेसन ले रहे हैं तो आप उड़द दाल का ही बेसन लें, क्योंकि यह उड़द के बेसन में ही बनाया जाता है | 

अगर आपके पास उड़द का बेसन नहीं है तो  जब भी आपको बनाना हो आप उड़द दाल को एक दिन पहले रात में पानी में भिगो दें फिर अगले दिन उसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें |

उसके बाद उसे कद्दूकस किये कुम्हर में डाल कर दोनों चीजों को अच्छे से हाथों से मिला लें और फिर इसकी छोटी-छोटी गोल – गोल बनाकर इसे धूप में अच्छी तरीके से सुखा लें | 

जब यह पूरी तरीके से सूख जाएगा तब आप इसे एक डब्बे में बंद करके रख ले, फिर इसकी सब्जी बनाएं | 

इसका स्वाद बहुत बढ़िया लगता है खाने में अगर आप कहीं से भी हैं फिर भी आप इस रेसिपी को जरूर एक बार ट्राई करें | 

वैसे तो आप इसे कई तरीकों से बना सकते हैं, प्याज लहसुन डालकर लेकिन आज मैं इसकी बहुत ही जल्दी बनने वाला रेसिपी रही हूँ जिसे मैंने बिना प्याज लहसुन का बनाया है तो आइए जानते हैं |

कुम्हड़ौरी की स्वादिष्ट सब्जी की रेसिपी 

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 2 votes
Course: MainCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

5

minutes
Cooking time

10

minutes
Total time

15

minutes

कुम्हड़ौरी की सब्जी में अगर चावल मिल जाए तो कुम्हड़ौरी का स्वाद दोगुना हो जाता है | अगर आपने आज तक नहीं खाया है | तो मेरी बात मानिये और एक बार इस तरीके से इस रेसिपी को ट्राई करके देखिये ये तरीका और ये रेसिपी दोनों ही आपके मन को खुश कर देगा |

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  • कुम्हड़ौरी – 250 ग्राम 

  • आलू – 2 (छील कर काट लेंगे) 

  • जीरा – ½ चम्मच

  • तेजपत्ता – 2

  • सरसों का तेल – 4

  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच 

  • साबुत लाल मिर्च – 1 चम्मच

  • साबुत लाल मिर्च पाउडर – 1

  • नमक – ½ चम्मच

  • हल्दी पाउडर – ½ चम्मच

  • गरम मसाला पाउडर – ⅓ चम्मच

  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच

  • धनिया पत्ता – 2 चम्मच

  • पानी – आवश्यकतानुसार 

Directions(बनाने की विधि)

  • सबसे पहले एक कड़ाही को गर्म करेंगे अब गरम कराही में सरसों का तेल डालकर हल्का सा गर्म करेंगे गरम तेल में जीरा डालकर उसे चटकने देंगे  
  • जैसे जीरा चटकने लगेगा उसमें तेजपत्ता और साबुत लाल मिर्च डाल देंगे | 
  • हल्का सा फ्राई करेंगे अब इसमें कुम्हड़ौरी को लगातार चलाते हुए फ्राई करेंगे  | 
  • आंच को मीडियम रखेंगे नहीं तो कुम्हड़ौरी डाल तें ही जल जाएगा  क्योंकि कुम्हड़ौरी बहुत जल्दी जल जाता है | जिसकी वजह से उसका स्वाद खराब हो जाता है 
  • अब उस में आलू डालकर नमक और हल्दी के साथ थोड़ा सा पानी डालकर उसे मिला देंगे ढककर 2 मिनट तक पकाएंगे | 
  • 2 मिनट के बाद इसमें सारे मसाले ऐड कर देंगे टमाटर डाल देंगे सारे चीजों को अच्छे से मिला देंगे 5 मिनट तक हाई फ्लेम पर ढक कर पकाएंगे | 
  • उसके बाद इसे एक कुकर में डाल कर दो से तीन सिटी हाई फ्लेम पर लगाएंगे | 
  • गैस को ऑफ कर देंगे | सब्जी को एक बाउल में निकाल लेंगे धनिया पत्ता डालकर इसे गार्निश कर देंगे | 
  • तो हमारी गरमा – गरम कुम्हड़ौरी की सब्जी बनकर तैयार हैं परोसने के लिए | 

Notes(नोट)

  • सब्जी में आप उबले आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं अगर आप उबले हुए आलू का इस्तेमाल क्र रहे है तो पहले कुम्हड़ौरी को फ्राई करके उसे पानी में सॉफ्ट होने तक पकाएं, उसके बाद इसमें आलू डालकर मसाले दाल कर बनारें बांकी सब्जियों की तरह | 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |