4.8 from 6 votes

वैसे तो मसूर दाल को कई तरीके से लोग बनाते हैं,  मसाले डालकर | लेकिन आज जो मैं आप लोगों को बताऊंगी दाल बनाना यह बहुत ही सिंपल और इज़ी है | इस तरीके से आप दाल कभी भी बना कर खा सकते हैं |

अगर आपके पास टाइम कम है, और आप जल्दी-जल्दी में हैं, फिर भी आप इस तरीके से दाल को फटाफट से बना कर खा सकते हैं |

दाल में बहुत ही प्रोटीन पाया जाता है|  मसूर दाल में भी और दालों की तरह बहुत ही प्रोटीन पाए जाता है |

जो शाकाहारी लोग हैं उनके लिए तो दाल बहुत ही जरूरी है, उनको तो रोज दाल खाना चाहिए | क्योंकि स्वास्थ्य के लिए भी दाल खाना बहुत ही जरूरी है |

यह दाल आपको कहीं भी किसी भी मार्केट में आसानी से मिल जाएगा |  

मसूर की दाल का उपयोग आप पलाऊ, पराठे या फिर सूप बनाने में भी कर सकते हैं |

मुझे तो यह दाल बहुत ही पसंद है |  मैं तो इस दाल को रोजाना सिर्फ जीर के तड़का मैं भी बनाना पसंद करती हूं |

लेकिन अगर आप चाहें तो इसे प्याज का तड़का या मसाले डाल कर भी बना सकते हैं | तो आप भी बनाए यह स्वादिष्ट साबुत मसूर की दाल | 

मसूर दाल रेसिपी 

Recipe by Jyoti Jha
4.8 from 6 votes
Course: Main, DinnerCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

5

minutes
Cookiime

10

minutes
Calories

125

kcal
Total time

15

minutes

आज मैं आप लोगों को मसूर दाल बनाने की सबसे आसान तरीका बनाने वाली हूँ, इसका स्वाद बहुत ही बढ़िया होते है | तो एक बार आप लोग भी इस तरीके से मसूर की दाल बनाइये, और अपना अनुभव दोस्तों के साथ शेयर कीजिये | 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredient(सामग्री)

  • मसूर दाल – 2 कप  

  • नमक – 1 चम्मच 

  • हल्दी – 1 चम्मच

  • जीरा – 1/2 छोटी चम्मच

  • तेज़पत्ता – 2 

  • प्याज़ – 1 बड़े साइज़ के (बारीक़ कटा हुआ) 

  • टमाटर – 1 (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)

  • हरी मिर्च – 4 

  • तेल – 4 चम्मच 

Directions

  • सबसे पहले दाल को साफ पानी से धोकर कुकर में डालेंगे | 
  • उसके बाद दाल में पानी डालेंगे, 2 कप दाल में 3 कप पानी जिस कप से दाल लिया है उसी कप से  | 
  • उसके बाद दाल में पानी डालेंगे, 2 कप दाल में 3 कप पानी जिस कप से दाल लिया है उसी कप से  | 
  • अब मीडियम आंच पर इसे 2 से 3 सिटी लगाएंगे उसके बाद गैस को ऑफ कर देंगे | 
  • कुकर को ठंडा होने देंगे, तब तक तड़के की तयारी करेंगे | 
  • एक कड़ाई लेंगे उसे गर्म करेंगे उसमे सरसों का तेल डालेंगे, तेल को गर्म करेंगे, फिर इसमें जीरा, तेजपत्ता और हरी मिर्च डालेंगे उसे सुनेहरा होने देंगे | 
  • उसके बाद इसमें प्याज डाल कर हाला भून लेंगे | फिर गैस का फ्लेम बंद करके उसे ठंडा होने देंगे | 
  • उसके बाद उसे उसी प्रेशर कुकर में डाल देंगे, अच्छे से मिला देंगे | बस बन कर  तैयार है मसूर की दाल अब परोसने के लिए |

Notes

  • आप इसके गार्निश में धनिया पत्ता, नींबू या फिर लाल मिर्च डाल सकतें हैं | 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |