5.0 from 3 votes

दही बड़े इंडिया के बहुत ही पॉपुलर डिश है | इंडिया में दही करीब करीब सभी घरों में बनता है और सभी को पसंद भी आता  है | शायद ही कोई होगा जिसे यह पसंद नहीं होगा | 

क्योंकि इसका जो स्वाद होता है वह थोड़ा खट्टा मीठा लगता है इसकी वजह से यह सभी को पसंद आता है | 

दही बड़े बनाने में थोड़ा मेहनत तो लगता है, लेकिन इसे खाने के बाद सारा थकावट दूर हो जाते है | 

इसका जो स्वाद होता है वह बहुत ही मजेदार होता है | वैसे अगर आपने खाया होगा तो आपको तो पता ही होगा कि कितना टेस्टी होता है |   

आज मैं आप लोगों को दही वड़े बनाने का सबसे आसान तरीके बताऊँगी, और कुछ सीक्रेट भी बताउंगी जिससे आपके दही वड़े भी बोहत सॉफ्ट बनेंगे |

क्योंकि मैं भी दो – तीन बार बनाई  हूँ तो मुझे पता है इसे बनाने में लोगों को कहाँ – कहाँ दिक्कतें आती हैं | और इसे बनाने का सबसे आसान तरीका क्या हो सकता है | 

तो बस आप मेरी रेसिपी को फॉलो करिए देखिए, पढ़िए और इसी तरीके से दही वड़े बनाकर उसका आनंद उठाइये | 

मार्केट जैसे सॉफ्ट और टेस्टी दही  वड़ा 

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 3 votes
Course: SidesCuisine: IndianDifficulty: Medium
Servings

4

servings
Prep time

10

minutes
Cooking time

15

minutes
Calories

300

kcal
Total time

25

minutes

दही वड़े खाने में बहुत ही मजेदार लगता है, लेकिन इसे घर पर बनाने में झंझट सा लगता है | क्योंकि यह मार्केट जैसा बन नहीं पाता है | 
मार्केट के जो दही वड़े होतें हैं वः बहुत ही मुलायम और बहुत ही फूले फूले होते हैं | 
जिसकी वजह से वह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है | 
अगर आप भी मार्किट जैसा दही वड़े घर पर बनाना चाहते हैं | तो आप घबराइए नहीं मेरे तरीके से बना कर देखिये| 
यह बिल्कुल मार्केट जैसा ही बनेगा वैसे ही सॉफ्ट और वैसे ही मुलायम | इसकी हर बाइट आपको बहुत ही मज़ेदार लगेगी | 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(आवश्यक सामग्री)

  •  उड़द दाल – 2 कप 

  •  नमक – ½ चम्मच 

  •  रिफाइंड – 4 कप 

  •  सजावट के लिए
  •  दही – 2 कप 

  •  कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच 

  •  भुना हुआ जीरा पाउडर – 2 चम्मच 

  •  काला नमक -1 चम्मच 

  •  चाट मसाला -2 चम्मच 

  •  अनारदाना – ½  कप 

Directions

  •  सबसे पहले दाल को धोकर साफ पानी में 6 से 7 घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे | 
  •  इसके बाद दाल को छन्नी से छानकर उसमे से एक्स्ट्रा पानी निकाल देंगे | 
  • दाल को मिक्सर जार में डालकर पीस लेंगे | उसके बाद इसमें आधी छोटी चम्मच नमक डालकर  फेटनी (हाथों) से  तक फटेंगे |  ऐसा करने से दही वड़े बहुत ही सॉफ्ट बनेंगे |
  • इसे तब तक फटेंगे जब तक कि इसका कलर लाइट नहीं हो जाता |  और यह मिश्रण हल्का नहीं हो जाता | 
  • जब आपको लगे कि मिश्रण अच्छी तरीके से तैयार हो चुका है, तब इसे फेटना बंद करेंगे |  
  • और इसे किसी बॉल में ढक कर रखेंगे | आपके दाल का पेस्ट बिल्कुल ऐसा होना चाहिए | dahi bhalle
  • एक कराही में रिफाइंड डालकर मीडियम आंच पे रिफाइंड को गर्म होने के लिए रख देंगे | 
  • जब तेल गरम हो जाएगा, इसमें दाल के पेस्ट का थोड़ा सा हिस्सा लेकर गोल सेप  में वड़े बनाकर वड़े को तेल में सुनहरे होने तक फ्राई कर लेंगे, कुछ इस तरीके से | 
    dahi vade
  • अब एक बर्तन में नॉर्मल पानी लेकर रखे रहेंगे जैसे ही वड़े फ्राई होता जाएंगे उस पानी में गरम वड़े को डालते जाएंगे | 
  • जब वड़े नरम हो जाएगा  तब एक-एक करके हथेलियों के बीच में जोड़ से दबाकर इसका पानी निचोड़ लेंगे | 
  • इसे किसी प्लेट में रखकर इन वड़ों के ऊपर सबसे पहले दही डालेंगे फिर जीरा पाउडर, कला नामक, लाल-(कश्मीरी) मिर्च पाउडर,चाट मसाला, भुजिया, ग्रीन चटनी और आनर दाना डाल कर सर्व करेंगे | (आप अपने पसंद के हिसाब से चीजें डाल सकतें हैं )

Notes

  •  ये सारे चीजों का जो कॉम्बिनेशन होता है, वह बोहत ही स्वादिष्ठ लगता है खाने में | 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |