5.0 from 2 votes

पनीर दो प्याज़ा एक भारतीय लोकप्रिय सब्जी है जिसमें  दूसरी सामग्री की तुलना में प्याज की  मात्राएं डबल हो जाती है इसलिए इसे पनीर दो प्याजा कहा जाता है | 

कई लोग इसे त्योहारों – पार्टियों या  फिर किसी खास मौके पर बनाते हैं, यह सब्जी अक्सर रेस्टोरेंट पर खूब मिलता है और बहुत ही फेमस है | 

तो  अगर आपको रेस्टोरेंट वाले पनीर दो प्याजा बहुत पसंद है तो आप अपने घर पर भी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा  पनीर दो प्याज़ा की सब्जी बना सकते

हैं  | 

क्योंकि इन्हें बनाना बहुत आसान है सिर्फ घर की सामग्री से कुछ ही मिनटों में इस टिप्स  के साथ बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा सब्जी घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं | 

इस रेसिपी में प्याज को मोटे-मोटे कतरों में काटकर टमाटर के पेस्ट के साथ मसालों में भुना जाता जिससे पनीर के स्वाद 2 गुना बढ़ जाता है | इसके बाद कसूरी मेथी डालने पर इसके स्वाद में चार चांद लग जाता है |

 पनीर दो प्याज़ा की रेसिपी

Recipe by Jyoti Jha
5.0 from 2 votes
Course: main, DinnerCuisine: IndianDifficulty: Easy
Servings

4

servings
Prep time

10

minutes
Cooking time

10

minutes
Total time

20

minutes

वैसे तो आप पनीर की सब्जी बहुत तरीके से बनाते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी पनीर दो प्याज़ा की सब्जी बनाई है ?  अगर नहीं बनाई है तो एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई कर के देखिये |
मुझे उम्मीद है यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी, क्योंकि ना तो इसे बनाने में ज्यादा टाइम लगता है, और ना ही इसमें एक्स्ट्रा कुछ मसाला डालता है |  लेकिन फिर भी यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है | इसे आप रोटी –  चावल इन सभी चीजों के साथ परोस कर सर्व कर सकते हैं  | 

Cook Mode

Keep the screen of your device ON

Ingredients(सामग्री)

  •  पनीर – 250  ग्राम

  •  प्याज -4 (2 पेस्ट 2 कतरों में कटा हुआ)

  •  टमाटर – 3 प्यूरी 

  •  हरी मिर्च – 2 बीच से कट किया हुआ 

  • लहसुन – 4 – 5 कलियाँ 

  •  अदरक – 1 इंच टुकड़ा 

  •  धनिया पाउडर – 2 छोटी चम्मच 

  •  हल्दी पाउडर – ½ चम्मच 

  •  लाल मिर्च पाउडर –  ½ चम्मच 

  •  गरम मसाला पाउच –  ½ चम्मच 

  •  फ्रेश मलाई – 1 चम्मच

  •  छोटी इलायची – 3 

  •  कसूरी मेथी – ½ चम्मच 

  •  जीरा –  ½ चम्मच 

  •  तेजपत्ता – 1

  • नमक – ½ चम्मच 

  •  घी – 200 ग्राम  

Directions( बनाने की विधि)

  •  सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लेंगे | 
  •  फिर टमाटर को काटकर मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लेंगे | 
  • दो प्याज को बारीक काट लेंगे बाकी दो प्याज को बड़े-बड़े टुकड़ों (कतरों) में काट लेंगे | 
  • गैस ऑन करके एक नॉन स्टिक पैन में घी गर्म करेंगे उसमें पहले पनीर को हल्का फ्राई करके निकाल लेंगे | 
  • उसके बाद इसके बाद उसी पैन में प्याज के बड़े टुकड़ों (कतारों) को डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करके निकल के एक प्लेट में साइड में रख लेंगे | 
  • अब उसी पैन में थोड़ा और घी डालकर गर्म कर लेंगे फिर इसमें तड़का लगाएंगे उसके लिए डालेंगे सबसे पहले जीरा, उसी के साथ तेजपत्ता और छोटी इलायची |
  • अब सारी चीज़ों को हल्के सुनहरे तक भूनेंगे, फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन और अदरक  डालकर उसे भी सुनहरा होने तक पकाएंगे | 
  • अब भुने हुए मिक्सचर को निकाल कर मिक्सी जार में डालकर इसका पेस्ट बना लेंगे | 
  • इसके बाद उसी पैन में थोड़ा सा घी डालकर उसे गर्म करेंगे और उसमें टमाटर वाला पेस्ट,नमक डालकर ढक कर 2 मिनट तक फ्राई कर लेंगे | 
  • अब इनमे सरे मसाला डाल देंगे धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर सारी चीजों को मध्यम आंच पर ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाएंगे | 
  •  जब मसाला तेल छोड़ने लगेगा तब इस ग्रेवी में हम कसूरी मेथी डालकर हल्का सा फ्राई कर लेंगे | 
  •  उसके बाद हम इसमें प्याज (कतरे) फ्राई किए हुए डाल देंगे उसे मसालों के साथ अच्छे से मिलाकर 1 मिनट तक पकाएंगे | 
  • उसके बाद इसमें एक चम्मच मलाई डालकर पनीर डाल देंगे, और इन सभी चीजों को मिक्स कर
     देंगे |
  • 2 से 3 मिनट तक ढक्कन से ढककर पकाएंगे और फिर गैस को ऑफ कर देंगे | 
  • तो हमारा पनीर दो प्याज़ा बनकर तैयार है इसे हरा धनिया से गार्निश करके खाने में सर्व कर लेंगे |

Notes

  • मैं इस सब्जी में पनीर और प्याज के कतरों को फ्राई करके डाली हूँ आप चाहें तो इसे बिना फ्राई किए हुए मसालों के साथ  डायरेक्टली भून कर भी बना सकते हैं  | 

Did you make this recipe?

Follow us on Facebook

Author

ज्योति झा एक फ़ूड ब्लॉगर हैं जो खासकर इंडियन फूड्स रेसिपी के बारे में लिखती और बताती हैं |

Leave a Reply

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से कम करने के लिए अपनाएं यह 10 नेचुरल सुपर फूड हरी मिर्च के इतने फायदे है की आज ये पोस्ट पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे | सावन में गलती से भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल ना करें  सब्जी में नमक तेज होने पर ऐसे ठीक करें सब्जियों में ग्रेवी का स्वाद ये चीज डाल कर बढ़ाएं | सबकी पसंद 10 फेमस मिठाइयां, खाने से पहले जरूर जानें किसमे कितना कैलोरी होता है |